मेरठ के लिसाड़ी गेट में युवक के हत्या का खुलासा, मृतक के भतीजे ने चाचा के सिर में गोली मारकर की थी हत्या, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर मारी थी गोली, पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने युवक के हत्या का महज 5 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। असलहा बरामदगी के दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसमें से पुलिस टीम बाल बाल बच गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत मजीद नगर में हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए, पुलिस ने महज 5 घंटे के भीतर मृतक के भतीजे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पैतृक जमीन में हिस्सेदारी को लेकर भतीजे ने चाचा के सिर में गोली मार दी थी।
क्या है पूरा मामला
बता दे कि शनिवार के सुबह 30 वर्षीय असलम मजीद नगर से होते हुए मोबाइल पर बात करते पैदल जा रहा था, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने असलम को पीछे से आकर सिर में गोली मारकर हत्या करती थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिससे आरोपी की पहचान हो गई। मृतक के परिजनों ने भतीजे सुभान की पहचान कर दी। लेकिन दूसरे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी थी। सीसीटीवी फुटेज आप भी देख सकते हैं 👇।
गिरफ्तारी के लिए एक्टिव थी पुलिस टीम
मामले को गंभीरता को लेते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने स्वाट टीम, लिसाड़ी गेट पुलिस सहित तीन टीमों का गठन करके अलर्ट किया था। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दोनों आरोपी पुल के पास मौजूद हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपियों को घेर कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सुभान ने अपने दोस्त शादान के साथ मिलकर असलम के हत्या की बात स्वीकार कर ली। लेकिन असलहा बरामद नहीं हो सका था।
पुलिस कस्टडी से भागने के प्रयास में चलाई गोली
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त असलहा के बारे में पूछताछ की, तब आरोपियों ने बताया कि पुल के पास झाड़ी में छुपा दिया था। छुपाने के बाद मौके से निकलने ही वाले थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में पुलिस टीम असलहा बरामद करने के लिए दोनों आरोपियों को लेकर उनके निशान देही के लिए रवाना हो गई। जैसे ही बदमाशों के हाथ में असलहा आया, लोड करके रखे हुए तमंचे को पुलिस टीम पर ही झोंक दिया। जिससे पुलिस टीम अपने बचाव में तीतर बीतर हो गई। मौका पाते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन तभी जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई, जो दोनों बदमाशों के पैरों में लग गई। गोली लगते ही दोनों बदमाश मौके पर गिर गए, उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हत्या का कारण
पुलिस के पूछताछ में सुभान ने बताया कि उसके चाचा असलम से उसका पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसने बताया कि 25 - 25 गज के मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसी कारण से अपने दोस्त के साथ मिलकर चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बोले एसपी
मामले का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, तमंचा, बाइक बरामद कर लिया गया है। घटना में घायल हुए दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ