Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...डिवाइन पब्लिक स्कूल के बहनों ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल के जवानों के कलाई में राखी बांधकर उनकी बहनों की कमी को पूरा किया ।
8 अगस्त को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर डिवाइन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने एसएसबी जवानों के कलाई पर राखी बांधकर बहन का फर्ज निभाया । बच्चों की बुनियादी शिक्षा की मजबूती की बात हो या फिर सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों की सहभागिता हो सदैव डिवाइन स्कूल आगे रहा है। डिवाइन स्कूल के  बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा जहां उनकी पहचान बनी है वहीं दूसरी तरफ सामाजिक सरोकारिता के तहत देश की रक्षा करने वाले सशस्त्र सीमा बल के जवानों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कलाई में राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की है।
 डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष उपाध्याय की अगुवाई में सशस्त्र सीमा बल कैंप जाकर बेटियों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें देश की रक्षा का संकल्प दिलाते हुए दीर्घायु की कामना की है। बेटियों के हाथों जवानों की कलाई पर राखी बांधते ही जवान भावुक होते उन्होंने कहा कि आज राखी जैसे पर्व पर बहनों की कमी इन बच्चों ने पूरी कर दी। जवानों ने बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहते हुए उनके रक्षा का संकल्प लियाहै। विद्यालय प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने कहा कि यह ऐसा पल होता है, जहां बहनों की कमी हर भाई को खलती है। इस कमी को हमने नजदीक से महसूस करते हुए जवानों के साथ बेटियों के हाथों राखी त्यौहार मनाते हुए उन्हें खुशी देने का प्रयास किया है। हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि अपनी खुशियों के साथ-साथ बॉर्डर पर हम सब की रक्षा करने वाले जवानों की खुशी का ख्याल रखें उनके खुशी से ही हम सभी की स्वतंत्रता और खुशी सुरक्षित रह सकती है। विद्यालय की महिला अध्यापकों के साथ छात्रों ने जवानों को राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराया है। इस दौरान विद्यालय की,,,, अध्यापक अध्यापिका शामिल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे