Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दर्दनाक घटना, पत्नी की मौत के दसवें दिन पति समेत तीन की मौत, तेरहवीं संस्कार होने पति की गई जान

बहराइच के कैसरगंज में पत्नी के क्रिया कर्म के दौरान पति की नदी में डूब कर मौत, दो रिश्तेदारों के साथ डूब कर मौत, पत्नी की मौत के बाद शुद्ध के दौरान नाव से नदी में घूमने के दौरान हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर बीच मझधार में पलट गई नाव। 



सलमान असलम 

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुखद हादसा देखने को मिला है। परिवार में बहू की मौत का ग़म कम नहीं हुआ था, उससे पहले ही पति की दो रिश्तेदारों के साथ नदी में डूब कर मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्यवाही करने में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को कैसरगंज थाना क्षेत्र के निंदीपुर गांव में रहने वाले अजय लखनऊ के रहने वाले अपने ममेरे भाइयों 18 वर्षीय अंकुर और 16 वर्षीय गोपी के साथ सरयू नदी में नाव में सवार होकर घूमने के दौरान डूब गए थे। गुरुवार को पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। 

नाव


अब जानिए पूरा मामला 

दरअसल, 10 दिन पहले अजय के पत्नी की मौत हो गई थी, शुद्ध कार्यक्रम व तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ के रहने वाले अजय के ममेरे भाई आए हुए थे। शुद्ध कार्यक्रम में मुंडन करवाने के बाद दोनों ममेरे भाइयों ने नदी में नाव से घूमने की इच्छा जताई। इसके बाद अजय दोनों भाइयों को लेकर नदी में घूमने चले गए। नाव जब नदी के गहराई के तरफ पहुंची, तभी पानी के तेज बहाव के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार तीनों लोग डूब गए। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

जुटी ग्रामीणों की भीड़ 


देर शाम तक चला सर्च अभियान 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई, गोताखोरों के मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया गया। देखते ही देखते शाम का अंधेरा छा गया, इसके बाद पुलिस ने अभियान सुबह चलाने के लिए शाम को रोक दिया। गुरुवार के सुबह गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे तीनों मृतकों का शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

ग्रामीणों का लगा जमावड़ा


शोक में डूबा गांव 

बहू की मौत का गम अभी कम नहीं हुआ था, 13वीं संस्कार होना अभी बाकी था। उससे पहले ही अजय और दो ममेरे भाइयों की मौत ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही, अजय की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि शायद प्रकृति को यही मंजूर था कि पत्नी की मौत के बाद अजय भी इस दुनिया को छोड़ जाएगा। 


बोले सीओ 

मामले में कैसरगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने बताया कि अजय, पत्नी की मौत के बाद दसवीं संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ से आए हुए रिश्तेदार के साथ नाव में सवार होकर नदी में घूमने गए थे। इसी दौरान नाव पलट जाने से तीनों लोग डूब गए थे। आज सुबह उनका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे