Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के मनवर नदी में डूबी विवाहिता, भैंस का पूछ पकड़कर नदी पार कर रही थी युवती

गोंडा के मनकापुर में नदी में डूब गई युवती, मनवर नदी पर भैंस चराने गई थी युवती, नदी पार करने के दौरान हुआ हादसा, ग्रामीणों के सहयोग से तलाश में जुटी पुलिस।



कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में भैंस चराने के दौरान दर्दनाक घटना हो गई। मनवर नदी को पार करने के दौरान विवाहिता डूब कर गायब हो गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार के दोपहर मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के सिसवा गांव के मजरे पुरबिहन पुरवा गांव के रहने वाले राजकुमार की 30 वर्षीय पत्नी सुरसता भैंस चराने के लिए मछली गांव के केशवा घाट गई थी। जहां नदी में डूब गई। 


अब जानिए पूरा मामला 

दरअसल, राजकुमार मेहनत मजदूरी और जीविकोपार्जन के लिए महाराष्ट्र रहता है। पत्नी सुरसता तीन बेटियों और दो बेटे के साथ घर पर रहकर पशुपालन करती थी। गुरुवार के सुबह घर के सारे काम निपटाने के बाद भैंस चराने के लिए केशवा घाट गई हुई थी। गांव के तरफ भैंस चराने के लिए पर्याप्त स्थान न होने के कारण, चरवाहे नदी के उस पार जानवरों को चराने के लिए जाते हैं। इसी क्रम में सुरसता भी नदी पार करके उस पार जा रही थी। 


आगे निकल चुके थे चरवाहे 

बताया जाता है कि, गांव के कई चरवाहे साथ में भैंस चराने के लिए निकले थे, जो लोग भैंस के साथ-साथ नदी पार करके आगे निकल गए। वही सुरसता भैंस की पूंछ पकड़ कर के नदी पार कर रही थी। इसी दौरान भैंस नदी में बैठ गई। जिससे सुरसता नदी में डूब कर जमी हुई जलकुंभी में खो गई। थोड़ी देर में भैंस नदी से बाहर निकाली लेकिन सुरसता दिखाई नहीं पड़ी तब साथ में मौजूद चरवाहों को उसके नदी में डूबने का एहसास हुआ। इसके बाद लोगों ने हल्ला गुहार मचाते हुए तमाम लोगों को इकट्ठा करके खोजबीन चालू कर दिया। 


नदी में तलाश करवा रही है पुलिस 

मामले की जानकारी मिलते ही, उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल भगवान शुक्ला सहित पुलिस के अन्य जवान मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। जो दोपहर से शाम तक जारी रहा। लेकिन युवती का सुराग नहीं लगा। 


घर में मचा कोहराम 

मामले की जानकारी मिलते ही युवती के बच्चों सहित गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। जिन्हें ग्रामीण ढांढस बंधाते हुए सब ठीक हो जाने की सांत्वना देते रहे।


बोले सब इंस्पेक्टर 

मामले में उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने दूरभाष पर बताया कि, नदी में युवती की तलाश करके लगभग 4 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे