बलरामपुर के महराजगंज तराई में पुलिस की गौ हत्यारों से मुठभेड़, बछड़े का वध में शामिल 2 आरोपियों से हुई मुठभेड़, मामले में 7 गिरफ्तार
अखिलेश्वर तिवारी
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर पुलिस ने गन्ने के खेत में गौ हत्या करने के दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पांच अन्य आरोपियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, पुलिस ने दबिश देकर उन्हें भी दबोच लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को महाराजगंज तराई पुलिस ने गौ हत्या में शामिल दो आरोपियों से मुठभेड़ करके 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपियों के अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई की है।
अब जानिए पूरा मामला
दरअसल, गुरुवार को महाराजगंज तराई पुलिस क्षेत्र के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रमणशील थी, इसी दौरान मुखबिर खास के जरिए जानकारी मिली कि शिवानगर के पीछे स्थित खेतों के मार्ग से दो लोग गौ मांस लेकर के आ रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल खेत के तरफ रवाना हो गई। रास्ते में घेराबंदी कर दी। मौके से पुलिस ने शिवानगर के रहने वाले सोनू खां पुत्र मो• उमर व शादाब पुत्र अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से बोरी में 15 किलो गौ मांस बरामद हुआ।
पूछताछ में खुला राज
पुलिस के पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि गांव के रहने वाले समीउल्लाह और शौकत अली ने अपने साथियों के साथ मिलकर बछड़े को गन्ने के खेत में काट दिया है। जिसमें, भुड़कुडहा के रहने वाले समीउल्ला पुत्र मेहदी हसन, शौकत अली पुत्र इद्रीश, फकरुद्दीन पुत्र इद्रीश, के अलावा शिवानगर के रहने वाले मुन्नान पुत्र नजीर, कल्लू पुत्र नजीर भी शामिल है।
एक्शन में थानाध्यक्ष
मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराजगंज तराई थानाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने आरोपियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस में गौ वध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। जांच के दौरान सभी आरोपियों की संलिप्तता स्पष्ट हो जाने के बाद पुलिस ने शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी। लेकिन, समीउल्लाह व शौकत अली को पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की तब दोनों आरोपी पुलिस पर हमलावर हो गए, अपना बचाव करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
लावारिस बछड़े को बनाया निशाना
पुलिस के पूछताछ में समीउल्लाह और शौकत अली ने बताया कि गांव के बाहर खेत में एक लावारिस बछड़ा घास चर रहा था। जिस पर नजर पड़ी तो शिकार करने का मन हो गया। तभी सभी लोगों के मदद से उसे पकड़ लिया, मांस आपस में बांट लेने के उद्देश्य गन्ने के खेत में ले जाकर के काट दिया था।
बोले एसपी
मामले में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि महाराजगंज तराई पुलिस टीम ने गौ वध की सूचना मिलने पर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लोगों को मुठभेड़ में चोट आई है। बछड़े की हत्या करके गांव में मांस बेच रहे थे। दो अदद चाकू, एक लकड़ी का ठीहा व प्लास्टिक का पन्नी, तराजू व बाट और गोमांस बरामद हुआ है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ