Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दरोगा की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास में मिला शव

बिजनौर के महिला थाना में तैनात दरोगा की संदिग्ध मौत, सरकारी कमरे में दरोगा का मिला शव, परिजनों को सूचित करके जांच में जुटी पुलिस।

मौके का निरीक्षण करते अधिकारी 


उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका सरकारी कमरे में शव पाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल का आला अधिकारियों ने जायजा लिया। जांच पड़ताल के उपरांत पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार के सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महिला थाना में तैनात उप निरीक्षक चंद्रपाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। मौके का निरीक्षण करते हुए तत्काल जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। 


जानिए पूरा मामला

महिला थाना में तैनात उप निरीक्षक चंद्रपाल सिंह अपने सरकारी आवास में मौजूद थे। गुरुवार के सुबह उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर, दरवाजा खोल कर देखा गया। कमरे में उप निरीक्षक मृत अवस्था में पड़े हुए थे। मौके पर तत्काल फील्ड यूनिट बुलाई गई। जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया। 


दरोगा की मौत का रहस्य 

कमरे में मृत मिले सब इंस्पेक्टर के मौत का रहस्य बरकरार है, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर के शरीर पर किसी प्रकार से जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। इसलिए पुलिस मौत के वास्तविक कारण तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि, वास्तविक कारण को जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


घटनास्थल का निरीक्षण के बाद बोले एसपी 

मामले की जानकारी मिलते ही बिजनौर नगर पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सरकारी आवास में उप निरीक्षक के आकस्मिक मौत के बाबत मीडिया से बात करते हुए बताया कि दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फील्ड यूनिट के जांच के दौरान शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है। मामले से परिजनों को अवगत करा दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे