Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा में रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, जमीन के पैमाइश के लिए ले रहा था 10000 घूस

गोंडा के करनैलगंज में रिश्वत लेते हुए कानूनगो गिरफ्तार, जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला ने ली ₹10000 की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा।



कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक के खिलाफ जनपद के देहात कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को देवीपाटन मंडल गोंडा भ्रष्टाचार निवारण निवारण संगठन ने कर्नलगंज में तैनात राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिससे कर्नलगंज तहसील में हड़कंप मचा हुआ है। 


10000 की मांगी रिश्वत 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्व निरीक्षक ने तहसील क्षेत्र के परसपुर थाना अंतर्गत शाहपुर धनावा गांव के रहने वाले राजकुमार पुत्र बिंदेश्वरी से जमीन पैमाइश में रिपोर्ट लगाने के एवज में दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। लेकिन, राजकुमार सही काम के लिए रुपए नहीं देना चाहते थे। ऐसी स्थिति में एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछा कर रिश्वतखोर कानूनगो को सरकारी आवास से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। 


मुकदमा दर्ज 

राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन टीम जिला मुख्यालय स्थित देहात कोतवाली लेकर पहुंची। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर रामसहाय यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। 


बोले इंस्पेक्टर 

मामले में, एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर राम सहाय यादव ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। देहात कोतवाली पुलिस में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 


निलंबित

मामले में कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी ने आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे