Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एसएसबी मुख्यालय पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में शुक्रवार को 09 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय पर बल कार्मिकों के बच्चों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

12 सितम्बर को 09 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय प्रांगण में मनोरंजन कुमार पाण्डेय कमांडेंट 09 वीं वाहिनी के निर्देशन में संदीक्षा सदस्यों के बच्चों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा टीम भावना का विकास करना रहा । खेलों के माध्यम से बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक सशक्तिकरण के साथ-साथ अनुशासन और पारस्परिक सहयोग की भावना भी विकसित होती है। ऐसी सामूहिक खेलकूद गति विधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही यह राष्ट्र निर्माण की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं तथा बच्चों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करती हैं। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। खेल के समापन पर प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए तथा उन्हें खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया गया। खेलो बढ़ो आगे बढ़ाओ राष्ट्र का गौरव  के ध्येय के साथ खेलकूद कार्यक्रम का समापन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे