Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा में झाड़ियों में युवती का मिला शव, देर शाम घर से निकली थी विवाहिता



उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक दिन पहले से गायब विवाहिता का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार के दोपहर बाद कटरा बाजार थाना क्षेत्र के गुलाम पुरवा गांव के मजरे चौदहा-मेटुकहा के झाड़ियों में 40 वर्षीय महिला का शव पाया गया। जिसकी पहचान गांव के रहने वाले खुरभुर की पत्नी राजकुमारी के रूप में हुई। राजकुमारी का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। 


एक दिन पहले गायब हुई थी विवाहिता

बताया जाता है कि राजकुमारी शुक्रवार की शाम घर से निकली थी, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी वापस नहीं लौटी। तब परिवार वालों को चिंता होने लगी। उन्होंने गांव वालों के साथ उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन, पूरी रात गुजर जाने के बावजूद भी उसका कहीं सुराग न लगा। 


तलाश के दौरान मिला शव 

सुबह होने के बाद घर वाले राजकुमारी के तलाश में जुटे थे, लगभग आधा दिन गुजर जाने के बाद दोपहर के 2:30 बजे गांव के बाहर झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम के मौका मुआयना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पहली पत्नी थी राजकुमारी 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक खुरभुर ने दो शादियां की थी,राजकुमारी खुरभुर की पहली थी। वही राजकुमारी के एक सौतन भी है। राजकुमारी चार बच्चों की मां थी। अब पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।


बोले इंस्पेक्टर 

मामले में कटरा बाजार थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है। मामले में जांच करते हुए मौत के वास्तविक कारणों को जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे