गोंडा नगर में मरम्मत के दौरान गिरा जर्जर मकान का छत, मलबे में दबे चार लोग, इलाज के दौरान एक की मौत, कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में जर्जर मकान के मरम्मत कार्य के दौरान मकान का छत भर भर कर नीचे गिर गया। जिससे छत के नीचे मौजूद चार युवक मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर कोहराम मच गया। चीख पुकार और कोलाहल की आवाज सुनकर आसपास के तमाम लोग दौड़ पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच गई राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार के दोपहर नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेवतियान मोहल्ले में मरम्मत कार्य के दौरान जर्जर मकान का छत भर भर कर मलबे में तब्दील हो गया। छत के नीचे काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई, शेष का इलाज जारी है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मकान जर्जर हो जाने के कारण मरम्मत कार्य के लिए छत तोड़ा जा रहा था, पांच मजदूर मिलकर छत तोड़ने में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक से छत भर भर कर गिर गई। जिससे चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। तत्काल बचाव अभियान चलाकर मलबे में दबे मजदूरों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की स्थिति गंभीर पाई गई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
![]() |
अस्पताल पहुंचे कमिश्नर |
उच्च अधिकारियों ने लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ,कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील,पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड टीम बुलाई गई। इसके बाद कमिश्नर ने अस्पताल में भर्ती मजदूरों का हाल जाना, इस दौरान कमिश्नर ने परिजनों को ढाढस बंधाया।
बोले एसपी
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि पांच मजदूरों के द्वारा मकान के छत को तोड़ा जा रहा था, इस दौरान छत गिर गई, जिसमें चार मजदूर दब गए। स्थानीय लोगों फायर ब्रिगेड टीम, और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मलबे से बाहर निकाला, इसमें तीन की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। एक की स्थिति नाजुक थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर कोतवाली पुलिस के द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ