Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर इंस्पेक्टर ने पीड़ित को कुछ यूं दिलाया भरोसा, कहा कि उसका नाम लिख कर दो ऐसी की तैसी कर दूंगा

गोंडा के मनकापुर इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल, दबंग अंदाज में पीड़ित को दिलाया न्याय का भरोसा, कहा कि कौन ऐसा कर रहा है नाम बताओ उसकी ऐसी तैसी कर दूंगा, पूरे मनकापुर में हमसे बड़ा गुंडा लिखा पड़ी का गुंडा…नहीं।


कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में तैनात इंस्पेक्टर ने जमीनी विवाद में मामला सुलझाने के दौरान पीड़ित को भरोसा दिलाने के लिए खुद को इस अंदाज में प्रस्तुत कर दिया कि सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। पीड़ित को भरोसा दिलवाने के दौरान दिखाई गई दिलेरी को दूसरे पक्ष ने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया के सुर्खियों में आ गया है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनकापुर इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। क्षेत्र के समसापुर में जमीनी विवाद की समस्या को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे, मनकापुर प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित को भरोसा दिलाने के दौरान जोश भरे अंदाज में पीड़ित से कहा कि नाम बताओ उसकी ऐसी की तैसी कर दूंगा। किसकी औकात है जो पूजा नहीं करने दे रहा है। 


अब जाने पूरा मामला 

दरअसल, मामला मनकापुर तहसील क्षेत्र के समसापुर गांव के मजरे तिवारीपुरवा से जुड़ा हुआ है। बाग में बने देवस्थान पर लोग पूजन अर्चन करते हैं। बताया जाता है कि यहां पर वर्षों से शादी विवाह आदि के दौरान भी देव दर्शन करने की परंपरा निभाई जाती है। कुछ दिनों पूर्व दो पाटीदारों के विवाद में यहां का रास्ता बंद कर दिया गया था। मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम सहित उच्च अधिकारियों से गुहार लगाया था। इसके बाद जांच में आरोप की पुष्टि हो गई थी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में रास्ता खुलवा दिया गया था। इन दिनों मामला उभर कर फिर सामने आया था। जिसके बारे में शिकायत मिलने पर मनकापुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे थे। जहां ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो भी आने जाने के लिए व पूजा पाठ करने के लिए समस्या उत्पन्न कर रहा हो उसका नाम बताओ, उसकी ऐसी की तैसी कर देंगे। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसे आप भी यहां देख सकते हैं 👇।



बोले इंस्पेक्टर 

मामले में मनकापुर प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के आधार पर मौके पर गया था। जहां मौजूद लोगों ने बताया कि, पूजा पाठ करने तक के लिए रास्ते को रोक दिया गया है, ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाने के लिए ऐसा बोलकर उसे आश्वस्त किया था। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे