Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा पुलिस ने शिक्षिका के अपहरण का खोला राज, पूछताछ में शिक्षिका ने कही ऐसी बात की दंग रह गई पुलिस



कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुई शिक्षिका का पुलिस ने राज उजागर कर दिया है। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया है, जिससे बलपूर्वक किए गए अपहरण की बात सिरे से खारिज हो गई है। मामला उजागर होने के बाद पूरे इलाके के लोग दंग रह गए हैं। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक इटियाथोक पुलिस व एसओजी संयुक्त टीम ने इटियाथोक थाना क्षेत्र की रहने वाली सबीहा अंसारी को जिले के करनैलगंज तिराहे के पास से बरामद कर लिया है। जिससे परिजनों ने जहां संतोष व्यक्त किया है, वही शिक्षिका के योजना को जानने के बाद हैरान हो गए हैं। 


अब जानिए पूरा मामला 

दरअसल, गुरुवार के सुबह शिक्षिका घर से निकलकर बैंक कार्य के लिए गई हुई थी। इसी दौरान वह रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी। तब शिक्षिका की मां शमीम बानो ने स्थानीय पुलिस में अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। वही मीडिया से बात करते हुए शिक्षिका की मां ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी।


होने वाले ससुर के मोबाइल पर आया था धमकी भरा मैसेज 

दरअसल, पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए शमीम बानो ने कहा कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री गांव के ही मुस्लिम इंटर कॉलेज में शिक्षिका है, 25 सितंबर को छुट्टी लेकर के घर पहुंची थी। इसके बाद सुबह के 10:30 बजे सदाशिव चौराहा के लिए निकली थी। लेकिन दोपहर के लगभग 2:00 साबिया के होने वाले ससुर शम्सुद्दीन के मोबाइल पर अपहरण होने की सूचना मिली।


लोकेशन ट्रैक कर रही थी पुलिस 

शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दिया था। जल्द से जल्द मामले को उजागर करने के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इटियाथोक पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस पुलिस टीम का गठन किया था। इसके बाद पुलिस शिक्षिका की सरगर्मी से तलाश करते हुए, कर्नलगंज पहुंच गई। शिक्षका लखनऊ गई हुई थी, वहां से लौट करके वह करनैलगंज आई थी। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तिराहे से बरामद कर लिया।


नहीं माने घर वाले तो भाग गई शिक्षिका 

पुलिस के पूछताछ में अपहृता सबीहा अंसारी ने बताया कि घरवाले निकाह तय कर दिए थे, लेकिन वह उस लड़के से निकाह नहीं करना चाहती थी। निकाह करने से घर वालों से मना करने के बावजूद भी वह लोग नहीं मान रहे थे। लगातार, घर वालों के द्वारा उनके मन मुताबिक निकाह करने का दबाव बनाया जा रहा था। जिससे तंग आकर वह घर छोड़कर भाग गई थी। जिसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए।


अपहरण का रचा ड्रामा 

अपहृता सबीहा ने पुलिस के पूछताछ में यह भी बताया कि कुछ दिनों पहले उसने मोबाइल से ही फोटो एडिट करके खुद को चोटिल बना लिया था, जिससे वह फोटो में घायल दिखाई पड़ रही थी। बहाना बनाकर घर से निकलने के बाद लखनऊ चली गई थी। इसी दौरान बस में सफर करते हुए होने वाले ससुर शमसुद्दीन को घायल अवस्था की एडिट की गई फोटो को फॉरवर्ड करके धमकी दी थी।


बोले इंस्पेक्टर

इटियाथोक थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि, महज 24 घंटे के भीतर शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है। घर वालों ने जिस लड़के से विवाह तय किया था उससे शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए वह भाग निकली थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे