कृष्ण मोहन
उत्तर प्रदेश के गोंडा पुलिस ने महिला पर प्राणघातक हमला करने के आरोपी बदमाश को वारदात के महज कुछ ही घंटे में मुठभेड़ करके गिरफ्तार कर लिया है। घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही हमले में घायल युवती की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिले की कौड़िया पुलिस और एसओजी टीम ने घर में घुसकर युवती पर हमला करने वाले आरोपी को तलाश के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। युवती के पिता के शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी हुई थी। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया था।
अब जानिए पूरा मामला
दरअसल, थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले बदमाश जितेंद्र ने शनिवार के सुबह लगभग 9:30 बजे युवती के घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके घायल कर दिया था। जिसे परिजनों में चीख पुकार मच गई थी। गंभीर दशा में उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज जारी है। वही मामले में, युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायती पत्र देते हुए कौड़िया पुलिस में विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी हुई थी।
गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर चलाई गोली
दरअसल, मुकदमा पंजीकृत करने के बाद कौड़िया पुलिस और एसओजी टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में जितेंद्र के तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान संदिग्ध आता हुआ दिखाई पड़ा, पुलिस में उसे रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया। तभी उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। हालांकि आरोपी के चलाए गए गोली से पुलिस बाल बाल बच गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की। जिससे जितेंद्र घायल हो गया। दाहिने पैर में गोली लगते ही वह चीखते हुए जमीन पर गिर गया। जिसे पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया।
बोले एसपी
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि शातिर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश ने सुबह अपने पड़ोस की रहने वाली युवती को चाकू से मार करके घायल कर दिया था। मामले में युवती के पिता के शिकायती पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ