Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज में प्रधान के मौसेरे भाई का मिला संदिग्ध शव, 3 वर्षों से मौसी के घर रहता था युवक



डॉ ओपी भारती 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में रिश्तेदारी में रह रहे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। वहीं घटना को लेकर रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के देर शाम वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी अंतर्गत झिंगुरा तालाब के पास युवक का शव पाया गया। जिसकी पहचान प्रधान देवी दास के रिश्तेदार 30 वर्षीय विकास के रूप में हुई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। गांव के दर्जनों लोगों की भीड़ मौजूद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।


अब जानिए पूरा मामला 

दरअसल, विकास के बारे में बताया जा रहा है कि वह ग्राम प्रधान देवीदास का मौसेरा भाई है, मूल रूप से अयोध्या जिले के जनौरा का रहने वाले विकास यादव अविवाहित था, इसका एक भाई बाहर कहीं काम करता है। माता-पिता की मौत के बाद विकास बीते 3 वर्षों से मौसेरे भाई प्रधान के घर रहता था। शुक्रवार के सुबह नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ अज्ञात लोग उसे अपने साथ प्रयागराज ले गए थे। लेकिन शाम होते-होते गांव से कुछ दूर स्थित झाड़ियों में उसका शव पाया गया।


मौत बनी रहस्य 

लोगों का कहना है कि विकास नौकरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसका शव गांव के पास ही पाया गया। शरीर पर किसी प्रकार से चोट या खरोच के निशान भी नहीं थे, ऐसी स्थिति में आखिर उसकी मौत कैसे हुई? हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की जांच करने के लिए पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।


बोले इंस्पेक्टर 

वजीरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि, युवक पड़ोस गांव के कुछ लोगों के साथ प्रयागराज के लिए निकला था। लेकिन उसका शव पाया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के वास्तविक कारणों का पता चल जाएगा। पूरे मामले में गहन छानबीन की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे