Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रेप के बाद हत्या से हड़कंप, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

कौशाम्बी के कड़ा धाम में रेप के बाद किशोरी की हत्या, सरपत में मिला शव, पुलिस अधिकारियों ने मौके का लिया जायजा, घटनास्थल के पास मिली साइकिल।



मेराज हैदर 

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दिल को झकझोर देने वाली घटना देखने को मिली है, किशोरी की रेप के बाद हत्या से इलाका कांप उठा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वही मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार के शाम कड़ा धाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली किशोरी का सरई बुजुर्ग गांव के पास अर्धनग्न अवस्था में शव पाया गया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। 


अब जानिए पूरा मामला 

दरअसल, एक गांव की रहने वाली किशोरी मेहनत मजदूरी करती थी, गुरुवार के सुबह वह पूर्व में किए गए मजदूरी के पैसे लेने के लिए नवाब के घर गई हुई थी। पैसे लेने के बाद उसे तुरंत घर लौट आना था, लेकिन देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी। जिससे परिजन परेशान हो गए, उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तभी पता चला कि जानवरों को चरा रहे लोगों ने सरपत में एक किशोरी का शव देखा है। शव पड़ा होने की जानकारी मिलते ही परिजन, भाग कर तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। बेटी की साइकिल देखते ही मां दहाड़े मार कर रोने लगी। जिससे, आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कड़ा धाम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।


रेप के बाद हत्या 

बताया जाता है कि, किशोरी का शव सरपत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान बने हुए थे। जो इस बात की गवाही दे रहे थे कि उसकी हत्या ही नहीं बल्कि घिनौनी हरकत भी की गई है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले में गहराई से जांच करने में जुटी हुई है। 


ग्रामीणों में नाराजगी

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं पुलिस ने गहराई से जांच करने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 


बोले एसपी 

मामले में कौशांबी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है, कपड़े की स्थिति को देखते हुए दरिंदगी की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज करके जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे