Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शर्मनाक मामला, सगी चाची ने भतीजे से रचाई शादी, चाची के शादी करने का वीडियो वायरल

रामपुर के पटवाई में चाचा ने भतीजे से रचाई शादी, दुष्कर्म का आरोप लगाकर शादी करने के लिए किया मजबूर, शादी करने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल, 3 वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग।



उत्तर प्रदेश के रामपुर में कलयुगी चाची भतीजे ने रिश्ते को कलंकित करते हुए, परिवार को शर्मसार कर दिया। अपने ही सगे भतीजे को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। आरोप के पांच दिन बाद भतीजे से मांग भरवाकर मंगलसूत्र पहन लिया। अब चाची भतीजे का वीडियो इंटरनेट के सुर्खियों में है। लोग जमकर भर्त्सना कर रहे है।


मामला पटवाई क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। शादी के बाद दो साल बाद चाची अपने सगे भतीजे की दीवानी हो गई। जिसके बाद दोनों का प्रेम प्रसंग चल पड़ा। शादी के बाद से दोनों के प्रेम प्रसंग में 3 वर्ष गुजर गए। पति को पत्नी और भतीजे के प्रेम प्रसंग की भनक भी नहीं लगी।


अब जानिए पूरा मामला 

दरअसल, ड्राइविंग करके जीविकोपार्जन करने वाले नूर पाल का चंचल से 5 वर्ष पहले विवाह हुआ था। चंचल का शादी के 2 वर्ष बाद भतीजे ब्रह्म स्वरूप से प्रेम प्रसंग चल पड़ा। दोनों की आशिकी के चर्चे गांव में आम हो गए। लेकिन चिराग तले अंधेरा कायम रहा, पत्नी की भतीजे से आशिकी की पति को भनक भी नहीं लगी। 3 वर्षों के गहरी मोहब्बत में चंचल भतीजे की दीवानी हो गई। उसने पति का दामन छोड़कर भतीजे संग जीवन गुजारने का मन बना लिया। लेकिन भतीजे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद चाची चंचल ने भतीजे पर दीवार फांद कर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। तब पति ही नहीं बल्कि भतीजे के भी पांव तले भूचाल आ गया। 


घर में शुरू हुआ विवाद

आरोप लगने के बाद, मामला जग जाहिर हो गया, बात पति तक पहुंची तो पति-पत्नी में मौखिक जंग छिड़ गई। जिसमें पत्नी ने भतीजे के साथ शादी करने की बात रख दी। मामले में चाचा नूर पाल, पत्नी चंचल, भतीजे ब्रह्म स्वरूप के साथ-साथ गांव के कई लोग थाने पर पहुंचे। जहां पर चाची के जिद पर भतीजे ने शादी कर ली। 


जबरिया शादी का दिख रहा दृश्य 

वायरल हो रहे वीडियो में माला पहनने के लिए लगभग 15 सेकंड तक चाची हाथ में माला लेकर भतीजे को देने के प्रयास में लगी रहती हैं, लेकिन भतीजा माला थामने के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाता है। अंततः लोगों के प्रेरित करने के बाद, मौके पर मौजूद तीसरे शख्स के द्वारा उसे वरमाला थमा दी जाती है। चंचल, अपने कद से लंबे भतीजे के गले में बाखूबी वरमाला पहना देती हैं लेकिन, ब्रह्म स्वरूप चंचल को माला पहनाने में औपचारिकता निभाते नजर आता है। वही मांग में सिंदूर भरने के लिए ब्रह्म स्वरूप को फिर से प्रेरित करने की नौबत आती है, इसके बाद वह औपचारिकता निभा करके आगे बढ़ जाता है। जिससे साफ पता चल रहा है कि भतीजे की प्रेम दीवानी चाची उससे जबरदस्ती शादी कर रही हैं। वायरल वीडियो में जिसे आप भी देख सकते हैं 👇।



शर्मिंदा हो रहा पति 

इस बाबत पति नूर पाल ने कहा कि उसकी पत्नी चंचल ने उसके बड़े भाई के बेटे से शादी की है। जिससे, वह बहुत शर्मसार है। लेकिन अपने जीवन में सकूं और चैन की खातिर किसी प्रकार से बिना किसी विवाद में पड़े उन्हें उनके हाल पर छोड़ रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे