Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...गायत्री परिवार को 108 कुडीय यज्ञ के लिए मिल शक्ति कलश

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के लिए बुधवार को शान्तिकुंज हरिद्वार से 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ हेतु गायत्री परिवार को मिला शक्ति कलश प्राप्त हुआ ।
3 सितंबर को अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आगामी 26 से 30 नवम्बर 2025 को बलरामपुर में होने वाले 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ वा सजल श्रद्धा -प्रखर प्रज्ञा लोकार्पण एवं युगाधिपति भगवान महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता हेतु गायत्री परिवार बलरामपुर के 35 सदस्यीय दल ने शक्ति कलश ग्रहण करने के पूर्व शान्तिकुंज हरिद्वार के केन्द्रीय कार्यालय के परिसर में केन्द्रीय प्रतिनिधि उत्तर जोन प्रभारी नरेन्द्र ठाकुर का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त किया। 
उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के विभिन्न पहलुओं को बताया तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी को गुरु देव वा माता जी की समाधि स्थल पर संकल्प दिलाया। इसके बाद गायत्री परिवार प्रमुख डॉ० प्रणव पंड्या एवं जीजी शैलबाला पंड्या द्वारा विधिवत वैदिक कर्मकाण्ड व वैदिक मंत्रों द्वारा पूजित शक्ति कलश को शान्तिकुंज के व्यवस्थापक गिरी जी ने महिला मंडल प्रमुख रामदुलारी को प्रदान किया।  गायत्री परिवार महिला मंडल की सदस्यों ने शक्ति कलश को सिर पर धारण कर सभी परिजनों ने जयघोष व शंखनाद तथा शक्ति कलश आये देखो भाग्य हमारे एवं आओ- आओ सुहागिन कलश सिर धारण करो गीत गाते हुए अखण्ड दीप द्वार से लेकर, गायत्री माता मंदिर के दर्शन कर पूरे शान्तिकुंज का भ्रमण करते हुए अन्त में समाधि स्थल पर गुरु जी व माता जी के आर्शीवाद हेतु रख दिया। गायत्री परिवार मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शक्ति कलश भ्रमण के दौरान शक्ति कलश को महिला मंडल प्रमुख रामदुलारी गुप्ता के बाद, चेतना कुण्ड, मीरा मिश्रा, रानी मिश्रा, संगीता जायसवाल वा रचना गुप्ता ने अपने सिर पर धारण किया। इस पूरे आयोजन में व्यवस्थापक व ट्रस्टी सतीश चन्द्र मिश्रा, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राम आधार मोदनवाल, उप प्रबंध ट्रस्टी डॉ० के०के० राणा, ट्रस्टी अशोक गुप्ता, विजलेश्वरी कसेरा, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संयोजक गुलाब चन्द भारती, जिला सह समन्वयक सीताराम वर्मा व शिवकुमार सिंह, प्रवीण, उमाकांत कुंड, कृष्ण कुमार कश्यप, लोकेश श्रीवास्तव, संजय साहू, पचपेड़वा से कृष्ण कुमार पाण्डेय, जनपद युवा प्रभारी सन्दीप जायसवाल, केसरी, एल वी सिंह, व्योम, भूपेंद्र, बालक नमो वा बालिका प्रज्ञा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे