Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...धूमधाम से निकाली गई भगवान गणपति की विसर्जन शोभायात्रा

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में श्री गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति के तत्वावधान में बुधवार को गणपति विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गयी। शोभायात्रा में युवाओं सहित महिलाएं भी काफी उत्साहित दिखी, लोग तिरंगें को हाथ मे लेकर लहराते नजर आए, वहीं डीजे पर गणपति बप्पा मोरया की धुन पर लोग थिरकते हुए अबीर-गुलाल उड़ाए। 
3 सितंबर को श्री गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति द्वारा वीर विनय चौराहा पर विर्सजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद महराज व विशिष्ट अतिथि के तौर पर सदर विधायक पलटू राम, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरु' रहे। आए हुए अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । तत्पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों का बैच लगा कर व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। 
समिति के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया । मंच का संचालन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ तुलसीश दुबे ने किया। कार्यक्रम के दौरान बतौर आथिति के रूप में तहसीलदार विश्व दीपक तिवारी, सीओ सिटी ज्योति श्री, वरिष्ठ समाजसेवी राज कुमार श्रीवास्तव, भाजपा नेता डॉ अजय सिंह पिंकू, डॉ कुलदीप विश्वकर्मा, सभासद संजय मिश्रा, नगर कोतवाल सुधीर सिंह, यातायात प्रभारी उमेश सिंह को समिति द्वारा स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान गणेश पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं महामंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर प्रमाण पत्र देकर समिति द्वारा सम्मानित किया गया। उसके बाद वीर विनय चौराहे से गणेश प्रतिमाओं को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । शोभायात्रा वीर विनय से चलकर मेन चौक, ठठेरी बाजार गर्ल्स कॉलेज, देवीदयाल तिराहा, बड़े पुल से पुनः मेन चौक बाजार होते हुए मेजर चौराहा से कालीथान के रास्ते से राप्ती नदी के सिसई घाट ले जाकर प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक कमलेश त्रिपाठी, संजय शर्मा, पप्पू गुप्ता, महामंत्री मनोज साहू, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, अम्बरीष शुक्ला, मनीष प्रकाश तिवारी, बंटी साहू, कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता, मंत्री अक्षय शुक्ला, शौर्य मिश्रा, सह मंत्री श्याम कसौंधन, जय प्रकाश श्रीवास्तव, सौरभ रत्न पाण्डेय, निशांत चौहान , मीडिया प्रभारी भानु प्रकाश तिवारी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, भाजपा नेत्री झूमा सिंह सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे