अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के महारानी देवेंद्र कुंवरि बालिका इंटर कालेज में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।
13 सितंबर को एमडीके बालिका इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान विज्ञान प्रदर्शनी 2025-2026 का अनुमोदन किया गया । प्रदर्शनी में कक्षा 9 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया गया । विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 10 की छात्रा सदिया बानो ने डिजास्टर मैनेजमेंट के अंतर्गत स्मार्ट सिटी को प्रदर्शित किया है, जिसमें वह विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में द्वितीय स्थान ऊर्जा संरक्षण पर कक्षा 9 की मानवी सिंह रहीं । तृतीय स्थान कक्षा 10 की बब्बी कनौजिया ने पानी सन सूचक (डिटेक्टर) पर आधारित है । विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना पांडे व नीलम भारती द्वारा किया गया । बच्चों की प्रस्तुतीकरण बहुत ही बेहतर ढंग से रहा । विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन में प्रदर्शन प्रभारी सर्वेश सिंह व सहयोगी अध्यापिका संतोष श्रीवास्तव का योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ