Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज में हत्या आरोपी पति गिरफ्तार, आरोपी पर लगा था 15000 का इनाम



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

उत्तर प्रदेश के गोंडा पुलिस ने पत्नी के हत्या आरोपी पति को घटना के तीन दिन बाद दुर्जनपुर से तरबगंज जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की मासूम बच्चे के सामने निर्मम हत्या करने के बाद से आरोपी पति पुलिस को चकमा देते हुए फरार चल रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी पति पर इनाम की घोषणा की थी।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को नवाबगंज पुलिस ने कोल्हमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के रहने वाले गुनीराम पुत्र राम दयाल को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आरोपी पति के ऊपर 15 हजार का इनाम लगाया था। जिसे नवाबगंज पुलिस ने तरबगंज के रास्ते सोझिया गांव के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना रवाना कर दिया है। 


मासूम बेटे के सामने की थी पत्नी की हत्या 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 25 अक्टूबर को अपनी पत्नी आरती गुप्ता को चाकू मारने के बाद हथौड़ी से कूंच कर मासूम बेटे के सामने निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद बेटे को उसके ननिहाल वजीरगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथ नगर माधवपुर पहुंचा दिया था। 5 वर्षीय नन्हे मासूम बेटे ने अपने मामा को रो रो कर बताया था कि उसके पिता ने उसकी मां को उसके आंखों के सामने मार डाला है। भांजे की बात सुनकर पूरे ननिहाल में भूचाल आ गया था। 


पांव तले खिसक गई जमीन 

भांजे की बात सुनने के बाद कान्हा का मामा विनय पुत्र छेदीलाल गुप्ता परिवार सहित बहन के ससुराल पहुंचा, तो उनके पांव कांप उठे। उसके बहन आरती का शव कमरे में बेड पर हुआ था, पूरा शरीर खून से लतफथ हो चुका था। मौके का नजारा देखकर परिवार की चीख निकल पड़ी थी। 


साले ने दर्ज कराया मुकदमा 

मामले में विनय ने अपने बहनोई गुनीराम के खिलाफ नवाबगंज पुलिस में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि, 8 वर्ष पहले उसकी बहन का विवाह हुआ था। जिससे एक 5 वर्षीय पुत्र कान्हा है। सुबह लगभग 8:00 बजे बहनोई अपने पुत्र को घर पर लाकर के छोड़ गया। भांजे ने बताया कि “रात में पापा ने मम्मी को मार डाला है” मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।


अवैध संबंधों के शक में हत्या 

पुलिस के पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसकी पत्नी आरती लगातार उससे विवाद किया करती थी। आए दिन विवाद होने के कारण वह उस पर अवैध संबंध का शक करता था, लगातार विवाद बढ़ते रहने के कारण शक गहराता गया। आवेश में आकर मार दिया। 


बोले इंस्पेक्टर 

नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने दूरभाष पर बताया कि आरोपी पति के खिलाफ इनाम घोषित था। जिसे गिरफ्तार करके न्यायालय रवाना किया जा रहा है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे