अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में रविवार को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
19 अक्टूबर को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज में ‘धनतेरस‘ का पर्व मनाया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एमपी तिवारी एवं उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय की संरक्षता में मटका सजावट, हाउस बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। मटका सजावट का आयोजन हुआ जिसमें रिद्धी, आस्था, सिमर, श्रेयसी, आलिया, पलक, मानवी एवं सिद्धी आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तत्पश्चात् हाउस बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्राइमरी वर्ग में टैगोर हाउस प्रथम, गांधी हाउस ने द्वितीय, आजाद हाउस ने तृतीय तथा सुभाष हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में जूनियर वर्ग मे टैगोर ने प्रथम, गांधी ने द्वितीय, सुभाष ने तृतीय व आजाद ने चतुंर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि दीपावली से पहले दिन धनतेरस होता है। धनतेरस के दिन लोग धातु की वस्तुओं जैसे सोने और चांदी के आभूषण को खरीद कर अपने घर लाते है। दीपावली के दूसरे दिन नरक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। जिसे छोटी दीपावली के रूप में मनाते है। तीसरे दिन दीपावली त्योहार का मुख्य दिन होता है। इसमें महालक्ष्मी और श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। दीपावली के चैथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। साथ ही यह बताया कि आप सभी लोग दीपावली के अवसर पर अपने आस-पास के कूड़ा-करकट तथा घर की साफ-सफाई इत्यादि करके घर को सुन्दर बनायें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सैयद इकलाख हुसैन, उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय अध्यापक अध्यापिका किरन मिश्रा, उर्वशी शुक्ला, उमा तिवारी, नेहा श्रीवास्तव, रेसू तिवारी, नाजिया अंसारी, मोहनी जायसवाल, रीतू श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, पूनम चैहान, गरिमा मिश्रा, रोली तिवारी, रूबी त्रिपाठी, आयुंशी, शालिनी शुक्ला सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकायें उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ