अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार को विशाल पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
13 अक्टूबर को एमएलके पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रावस्ती भिक्षु संघ के अध्यक्ष देवेंद्र महाथेरो ने की । मुख्य अतिथि एवं वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल रहे। कार्यक्रम के दौरान विभाग संघचालक सौम्य अग्रवाल, जिला संघ चालक अभिमन्यु, विभाग प्रचारक प्रवीण, जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार, नगर संघ चालक देव प्रकाश रहे। अतिथियों ने भारत माता, डॉ हेडगेवार, माधव राव गोलवलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संघ प्रार्थना व अमृत वाचन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बौद्ध भिक्षु ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्र भावना सेवा के सम्पूर्ण शताब्दी 100 वर्ष पूरा किया है । वह कई पीढ़ियों का त्याग और तपस्या है, और आने वाले समय की और कठिनाइयों को पार करे। लोक कल्याण के देश की सेवा कर निरंतर आगे बढ़ते रहे। पथ संचलन से पूर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने स्वयं सेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विजया दशमी पर बड़े हर्षोल्लास के साथ शताब्दी वर्ष मनाया गया, जो स्वयंसेवकों के लिए एक उत्सव के समान है। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पूरे एक वर्ष तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगे।
संघ पंच परिवर्तन को लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने संघ के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि “संघ ने तमाम आपदाएं झेली हैं । संघ आपत्तियों, विपत्तियों व संकटों का सामना करते हुए विशाल वट वृक्ष के रूप में खड़े होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है।“ उन्होंने कहा कि संघ भगवा ध्वज को अपना गुरु बनाया है, उसी के नीचे कार्य कर रहा है। संपूर्ण देश एकता के सूत्र में कैसे बंध सकता है उसी उद्देश्य से संघ की स्थापना की गई। शंकराचार्य ने देश के 4 मठ की स्थापना की । स्वामी विवेकानंद नंद के उद्देश्य को आज संघ आगे बढ़ा रहा है। संघ ने पंचतंत्र सूत्र परिवार संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वबोध और नागरिक कर्तव्य पर आधारित जागृति अभियान पूरे देश में प्रारंभ किया है । उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि संघ को समझने के लिए सभी को शाखा में आना चाहिए और इसके बाद राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को राष्ट्र के प्रति निष्ठा, समर्पण और अनुशासन का बोध कराया। जब स्वयंसेवकों का पथ संचलन हॉकी मैदान से गुजरा, तो जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। पथ संचलन हॉकी मैदान से काली थान, मेजर चौराहा, अंबेडकर तिराहा, वीर विनय से होते हुए मेन चौक फिर मेजर चौराहा, सिटी पैलेस होते हुए हॉकी मैदान पर समापन हुआ। इस मौके पर विभाग प्रचार प्रमुख मनीष कुमार, जिला कार्यवाह किरीट मणि, जिला प्रचार प्रमुख मोहनीश, भानु प्रकाश, नगर प्रचारक रणवीर, नगर कार्यवाह डॉ कृष्ण कुमार, व्यवस्था प्रमुख राहुल, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, नगर पालिका परिषद डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, संस्कार भारती जिला अध्यक्ष देव कुमार, प्रमोद चौधरी, अशोक कुमार व बीडी जैसवाल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शमिल हुए।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ