बृजेश गुप्ता
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में पत्थर दिल पति ने बेटे को घर से बाहर करके पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फांसी के फंदे से लटका कर छत के रास्ते मौके से भाग निकला। मृतका के भाई ने बहनोई पर अवैध संबंध के कारण बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। वही मृतका के बेटे ने पिता के करतूत को पुलिस के सामने उजागर कर दिया है। इसके बाद परिवार के सभी लोग घर छोड़कर मौके से भाग निकले।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इकौना थाना क्षेत्र सौरूपुर बनकटी गांव में रहने वाले रमेश शुक्ला पुत्र प्रहलाद शुक्ला ने अपनी पत्नी साधना की संदिग्ध परिस्थितियों में गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला के मासूम बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। मृतका के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। वही मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि बहन का पति फोन पर किसी दूसरी महिला से बात करता था।
अब जानिए पूरा मामला
बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधनगरा गांव के रहने वाले मृतका के भाई वेद प्रकाश मिश्रा पुत्र रामसुख के मुताबिक उसके बहन का पति, अपने अवैध संबंधों के कारण साधना से मारपीट करते हुए आए दिन प्रताड़ित करता था। बार-बार धमकी देते हुए कहता था कि दोनों बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली जाओ नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दूंगा। वह हत्या करने के बाद घर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। मामले की जानकारी आरोपी के दादी से मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो बहन के ससुराल का कोई भी व्यक्ति घर में मौजूद नहीं मिला। सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे।
गांव वालों से मिली जानकारी
वेद प्रकाश मिश्रा के मुताबिक मौके पर पहुंचने पर गांव वालों से पता चला कि उसके बहनोई का किसी महिला से अवैध संबंध था। जिसके कारण पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। सुबह 7:00 भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। लेकिन किसी को इस बात का आभास नहीं था कि रमेश इस हद तक गुजर जाएगा।
मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया
12 वर्ष पूर्व साधना का रमेश से विवाह हुआ था, दोनों से एक पुत्र और एक पुत्री है, मां की हत्या के बाद दोनों मासूम बच्चों के सर से मां का आंचल व पिता का सहारा छिन गया है। पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
बेटे ने दी पिता के खिलाफ गवाही
मासूम बच्चे ने अपनी मां के साथ हुई बर्बरता की बात कहते हुए बताया कि, उसके पिता ने “उसके पिता दरवाजा बंद करके उसकी मां की पिटाई करने लगे, इसके बाद गमछे से शव को लटका दिया।” बेटे के मुताबिक चाचा के सहयोग से शव को वापस उतार कर चौकी पर लेटा दिए। घटना को अंजाम देने से पहले बेटे को ब्रश करने के बहाने घर से बाहर कर दिया था। जब ननिहाल के लोग मौके पर आने लगे तब छत के रास्ते भाग निकले।
बोले इंस्पेक्टर
मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके का फॉरेंसिक टीम के द्वारा पड़ताल किया गया है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ