Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एमएलके कॉलेज में बांसुरी वादन कार्यक्रम

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था स्पिक मैके, संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश एवं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बलरामपुर व गोण्डा जनपदों में चलने वाले चार दिवसीय बांसुरी वादन कार्यक्रम के चौथे व अंतिम दिन शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बांसुरी की मनमोहक सुर में श्रोता झूमते नज़र आये।
15 नवंबर को एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में आयोजित बांसुरी वादन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कलाकार संगीत नाटक अकादमी अवार्डी बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी, तबला वादक डॉ निशांत कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय, मुख्य नियंता प्रो0 वीणा सिंह, संयोजक एवं सांस्कृतिक निदेशक प्रो0 रेखा विश्वकर्मा, पूर्व सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह व स्पिक मैके देवीपाटन व बस्ती मण्डल के ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर के किया। प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने सभी कलाकारों का स्वागत किया । 
उन्होंने स्पिक मैके के आंदोलन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आयोजन के उद्देश्य से परिचित कराया। प्रो0 एस पी मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संगीत बेला का शुभारंभ पंडित चेतन जोशी ने राग शुद्ध सारंग से किया। सर्वप्रथम उन्होंने विलंबित पर आलाप की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात रूपक ताल में लयबद्ध  व तीन ताल पर द्रुत,झाला आदि की प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। बांसुरी की धुन पर प्रस्तुत भजनों ने सभी विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन छात्रा हर्षिता श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ दिनेश कुमार मौर्य,डॉ स्वदेश भट्ट,डॉ अजहरुद्दीन, डॉ शिव महेन्द्र सिंह, डॉ प्रखर त्रिपाठी, डॉ अभय नाथ ठाकुर, डॉ के के सिंह,  डॉ अनुज कुमार सिंह, डॉ विनीत कुमार, डॉ सुनील कुमार शुक्ल, डॉ वन्दना सिंह, डॉ अर्चना शुक्ला व दिनेश त्रिपाठी सहित भारी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 
वहीं इससे पूर्व पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने बुके भेंटकर कलाकारों का स्वागत किया। संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित चेतन जोशी ने राग चारुकेशी से किया। आलाप व द्रुत के बाद तबले की थाप के बांसुरी की धुन के बीच जबरदस्त जुगलबंदी ने उपस्थित विद्यार्थियों को तालियों के लिए विवश कर दिया। इसके पश्चात देशभक्ति से ओत प्रोत गीत सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा की प्रस्तुति ने सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। विद्यालय के सभी शिक्षकों व छात्र  -छात्राओं ने कलाकारों  का जबरदस्त स्वागत किया। पंडित चेतन जोशी ने सभी की भूरि भूरि प्रशंशा करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे