अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में मासिक प्रतियोगिता के क्रम में शुक्रवार को संस्कृत भाषा में श्लोक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पार्थेश्वर दूबे को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
28 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने कहा कि संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि पैदा करना, श्लोकों के सही उच्चारण और लय में निपुणता दिलाना, और उनकी एकाग्रता, स्मरण शक्ति व सांस्कृतिक समझ को बढ़ाना है। यह प्रतियोगिता छात्रों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति में सुधार करती है। प्रतियोगिता की संयोजक पूजा मिश्रा ने सभी का स्वागत किया जबकि सहसंयोजक डॉ अवनींद्र दीक्षित ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राचार्य सहित मुख्य नियंता प्रो0 वीणा सिंह व सांस्कृतिक निदेशक प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को मैडल व प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक आई क्यू ए सी समन्वयक प्रो0 एस पी मिश्र ,डॉ रमेश शुक्ल व डॉ स्वदेश भट्ट ने बीएड द्वितीय वर्ष के पार्थेश्वर दूबे को प्रथम, एम ए 3rd सेमेस्टर की शिखा पाण्डेय को द्वितीय एम ए प्रथम सेमेस्टर की हर्षिता श्रीवास्तव को तृतीय एवं एम ए 3rd सेमेस्टर के नितिन त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रतियोगिता में 26 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ