अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ तथा सजल श्रद्धा -प्रखर प्रज्ञा लोकार्पण व भगवान महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा में अतुलनीय योगदान हेतु गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें आयोजन में योगदान करने वाले सभी परिजनों, कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों व अन्य गणमान्य जनों को सम्मानित किया गया।
29 दिसंबर को सम्मान समारोह का शुभारंभ शान्तिकुंज प्रतिनिधि अयोध्या जोन प्रभारी देशबन्धु तिवारी, गायत्री परिवार जिला संयोजक सत्य प्रकाश शुक्ला, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संयोजक गुलाब चन्द भारती, वरिष्ठ ट्रस्टी अशोक कुमार गुप्ता तथा शक्तिपीठ व्यवस्थापक सतीश चन्द्र मिश्रा के संयुक्त रूप से देव पूजन के साथ हुआ। इसके पूर्व नानबाबू, प्रदीप व संजय की संगीत टोली ने गुरू वन्दना व प्रज्ञा गीत से लोगों का मन मोह लिया। विशेष प्रस्तुति नन्हे बालक नमो कश्यप द्वारा जो नहीं दे सका कोई आज तक, गाये प्रज्ञा संगीत ने सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवा ट्रस्टी कृष्ण कुमार कश्यप ने इस आयोजन में सभी के योगदान हेतु विशेष आभार करते हुए सभी को नमन वंदन किया। शक्तिपीठ व्यवस्थापक सतीश चन्द्र मिश्रा ने सभी को इस आयोजन की पूरी विवेचना की। इसके बाद सुरेश वर्मा, जगदीश वर्मा, सुरेश तिवारी, लोकेश श्रीवास्तव, कल्पना, नीलम, महिला मंडल प्रमुख रामदुलारी, मीरा मिश्रा, रानी मिश्रा, गैसड़ी के राजकुमार सहित कई परिजनों 108 कुण्डीय आयोजन से जुड़े अपने अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले नगर के गणमान्य, मीडिया बन्धुओं व श्रमवीरों को अयोध्या जोन प्रभारी द्रारा अंगवस्त्र व टेबुल कैलेण्डर भेट कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात अयोध्या जोन प्रभारी देशबन्धु तिवारी ने 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की भव्य सफलता हेतु पूरी आयोजन समिति व सभी कार्यकर्ताओं, विशेषकर पूरी महिला मंडल की टीम को विशेष बधाई व साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे बड़े आयोजन से पूरे जिले में जागरूकता फैलती है।
इस जागरूकता व गायत्री परिवार को घर घर पहुचाना है। आप सभी अपने संगठन को ऐसे मजबूती प्रदान करे। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को जोन प्रभारी देशबन्धु तिवारी, जिला संयोजक सत्य प्रकाश शुक्ला, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संयोजक गुलाब चन्द भारतीय व ट्रस्ट मंडल के सदस्यों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ ट्रस्टी सीताराम वर्मा, विजलेश्वरी कसेरा, डॉ के० के० राणा, घनश्याम चौहान, व्योम गुप्ता, तुलसीपुर के श्रीराम भारती, अनुरोध पाण्डेय, जनपद युवा प्रभारी संन्दीप जायसवाल, पचपेड़वा के बालेश्वर, महिला मंडल के पूनम श्रीवास्तव, चेतना कुण्ड सहित बाल सेना व विभिन्न कार्यक्रताओं को सम्मानित किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ