अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी द्वारा माह जनवरी 2026 में आयोजित अब तक की विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी मुख्यालय द्वारा 15 जनवरी को मिली जानकारी के अनुसार 09 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर ने माह जनवरी 2026 के प्रारंभिक भाग में विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक, सुरक्षा एवं सेवा-उन्मुख गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया। ये प्रयास न केवल भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को और सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध हुए, अपितु स्थानीय ग्रामीण समुदायों के बीच विश्वास एवं कल्याण को भी बढ़ावा दिया। वाहिनी के समर्पित अधिकारी एवं जवान निरंतर राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दे रहे हैं।
मुख्य गतिविधियां एवं प्रभाव
संदीक्षा सदस्यों को मनोरंजन, प्रेरणा एवं टीम स्पिरिट प्रदान करने हेतु श्रावस्ती में पिकनिक का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने सदस्यों में एकता एवं उत्साह का संचार किया। संदीक्षा (SWWA) के अंतर्गत 'सुकृति शॉप' की औपचारिक उद्घाटन किया गया। यह पहल बल कर्मियों के परिवार की आर्थिक सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं कल्याण को प्रोत्साहित करेगी, जिससे पारिवारिक समृद्धि में योगदान होगा ।
राहगीर को जीवन रक्षा:
कोइलाबास जरवा चेकपोस्ट पर SSB जवानों ने चक्कर आने से गिरे एवं बेहोश राहगीर को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया। होश में आने तक निरंतर सेवा कर उसकी जान बचाई, जो वाहिनी की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
बाघेलखंड गांव में आग बुझाने की बहादुरी:
गांव में लगी आग की घटना पर SSB जवानों ने तत्परता बरतते हुए ग्रामीणों की जान-माल की रक्षा की एवं आग पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त किया। इस कार्य से बहुमूल्य संपत्ति की हानि टली एवं स्थानीय निवासियों में SSB के प्रति विश्वास बढ़ा।
लंबी दूरी गश्त का आयोजन:
मनोरंजन कुमार पाण्डेय कमांडेंट 09 वीं वाहिनी के नेतृत्व में कार्यक्षेत्र में विस्तृत लंबी दूरी गश्त आयोजित की गई। यह सीमा क्षेत्र की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश एवं समग्र सुरक्षा को सुदृढ़ करने में हेतु आयोजित की जा रही है।
चिकित्सा शिविरों का सफल संचालन:
पशु चिकित्सा शिविर एवं मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन कर सैकड़ों ग्रामीणों एवं पशुओं को निःशुल्क चिकित्सा, दवा एवं परामर्श प्रदान किया गया। इन शिविरों ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाई एवं सामुदायिक बंधन को मजबूत किया। 09 वीं वाहिनी एसएसबी अपनी सीमा सुरक्षा, सामुदायिक सेवा एवं कल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र सेवा का संकल्प अडिग रखे हुए है। आने वाले दिनों में और भी नवाचारी प्रयास जारी रहेंगे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ