Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सीसी रोड का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पण

अजय पांडेय 
जनपद बलरामपुर में तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत हडपुर जनकपुर के मजरा कठनिहवा मे क्षेत्र पंचायत निधि नवनिर्मित सीसी रोड का लोककर्पण ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने फीता काटकर किया। ग्राम पंचायत के क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रस्ताव पर सीसी रोड का निर्माण कराकर लोकार्पण किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य,प्रधान व ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। 
सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक के हर गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान होगा। गांव के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे ।ग्राम पंचायत हडपुर जनकपुर के मजरा कठनिहवा गांव क्षेत्र पंचायत निधि से सीसी रोड का निर्माण कराया गया। राममिलन के घर से तुलसीराम के घर तक रोड नहीं था। जिसका प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत सदस्य ने क्षेत्र पंचायत के बोर्ड की बैठक में दिया। जिसका निर्माण भी कराया गया। प 9 लाख 99 हजार की लागत से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने पंचम राज्य वित्त आयोग से सीसी से सड़क निर्माण कराकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत विकास कर रही है। सरकार की सभी योजनाएं घर-घर पहुंच रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी गांव गली रोड से वंचित न रहे। सरकार ने विकास के लिए अपना खजाना खुला रखा है। इसीलिए क्षेत्र पंचायत से विकास कार्य में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। आने वाले समय में अनेकों सड़कों का निर्माण होगा। गांव की सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़कर ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना और विकास की किरण गांव तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। क्षेत्र पंचायत निधि से विकास कार्य करना पहली प्राथमिकता है। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजना गांव-गांव तक पहुंचे। इसके लिए दिन-रात मेहनत करके लोगों को अच्छी सड़क पानी शिक्षा आदि के लिए प्रयासरत हूं। सबका साथ सबका विकास के स्तर के तहत विकास कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर अन्नू श्रीवास्तव  इरशाद प्रधान, चौधरी चरण वर्मा  जेई सतीश कुमार,  रिंकू वर्मा शिशिर सिंह,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे