अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज के अंग्रेजी विभाग में शुक्रवार को रिसर्च प्रोजेक्ट तथा सत्रीय कार्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
27 फरवरी को अंग्रेजी विभाग के सभागार मे प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार तथा विभागाध्यक्ष डाॅ रमेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता मे रिसर्च प्रोजेक्ट की तैयारी विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय थे । विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य नियंता प्रो वीणा सिंह, सांस्कृतिक निदेशिका प्रो रेखा विश्वकर्मा तथा राजनीति विभाग के एसिसटेंट प्रोफेसर आशीष कुमार लाल मौजूद थे । कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण, सरस्वती बंदना, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से हुआ । कार्यक्रम के प्रारंभ मे अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष तथा मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के प्री पी एच डी कोर्स में अंग्रेजी विषय के कॉर्डिनेटर डाॅ रमेश कुमार शुक्ल ने मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य नियंता प्रो वीणा सिंह, सांस्कृतिक निदेशिका प्रो रेखा विश्वकर्मा एवं डाॅ आशीष कुमार लाल का स्वागत विभाग के सभागार मे परंपरागत ढंग से किया । डाॅ शुक्ल ने अपने सम्बोधन मे नवीन शिक्षा नीति के संदर्भ मे सत्रीय कार्य तथा रिसर्च प्रोजेक्ट के महत्व पर संक्षेप मे प्रकाश डाला । डाॅ शुक्ल ने स्नातकोत्तर के द्वितीय सेमेस्टर तथा चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को रिसर्च टापिक के चुनने के महत्व के विषय मे संक्षेप मे जानकारी दी । साथ ही उन्होंने स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं को निर्देश दिया कि वे नियत समय के अंदर अपने रिसर्च गाइड से संपर्क कर टापिक चुन लें तथा प्रोजेक्ट वर्क तैयार कर लें । डाॅ शुक्ल ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति मे रिसर्च प्रोजेक्ट को एक अनिवार्य अंग माना गया है तथा इससे छात्र छात्राओ की सृजनात्मक क्षमता मे निरंतर विचार हो रहा है । डाॅ शुक्ल ने सत्रीय कार्य के विषय मे भी छात्र छात्राओं को जानकारी दी । उन्होने कहा कि सेमेस्टर सिस्टम मे सत्रीय कार्य को नियत समय पर बनाने तथा मूल्यांकन के पश्चात उस पर चर्चा करने से छात्र छात्राओ के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है । प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ने विभागाध्यक्ष डाॅ शुक्ल को इस कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई दी । प्राचार्य ने कहा कि रिसर्च प्रोजेक्ट तथा सत्रीय कार्य से संबंधित विभाग मे चल रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा विभागाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । प्राचार्य ने वर्तमान वैश्विक परिपेक्ष्य मे शोध कार्यों के निरंतर बढते हुए महत्व पर अपने विचार संक्षेप मे प्रस्तुत किए। आज के कार्यक्रम मे स्नातक तथा स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं से फीडबैक बैक भी लिया गया । कार्यक्रम का संचालन डाॅ अभय नाथ ठाकुर ने किया । कार्यक्रम मे स्नातकोत्तर की छात्रा गौरी मिश्रा, दीपशिखा साहू, जया कसौंधन, साक्षी कौशिक, शिफा नाज तथा छात्र आकाश तिवारी, किशन वैश्य व रोहन पटवा ने भी आज के कार्यक्रम मे अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम मे डाॅ जितेन्द्र भट्ट, डाॅ ओमप्रकाश, डाॅ बी एल गुप्ता, डाॅ अभय नाथ ठाकुर तथा डाॅ विनीत कुमार उपस्थित थे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ