Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सेंट जेवियर्स स्कूल में कंप्यूटर एवं आईटी विषय की परीक्षा


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल आईटी तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराया गया।
प्रधानाचार्य आशिम रूमी ने बताया कि 27 फरवरी को सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा सम्पन्न कराया गया । विद्यालय मे परीक्षार्थियों को प्रवेश से पूर्व तलाशी ली गई तथा बोर्ड द्वारा जारी किए गए नियमों के तहत परीक्षा कक्षा में प्रवेश दिया गया । उन्होंने बताया कि आईटी विषय में पंजीकृत 137 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से सभी 137 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए । कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा । वहीं कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय के लिए पंजीकृत सभी 125 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे