अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के बलरामपुर गोंडा मार्ग पर स्थित आजाद पार्क में शुक्रवार को क्रांतिकारी विचार धारा मोर्चा ने अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनाया ।
27 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ के मुख्य अतिथि आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू और क्रांतिकारी विचार धारा मोर्चा के संयोजक अध्यक्ष डॉ राकेश चंद्रा ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । कार्यक्रम में उपस्थित मोर्चा के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजली दी और नमन किया । मोर्चा के संयोजक अध्यक्ष डॉ चंद्रा ने कहा कि जिस प्रकार से आज के दिन, वर्ष 1931 में एक षडयंत्र के तहत देश के गद्दारों द्वारा अंग्रेजों से मुखबिरी करके उन्हें अल्फ्रेड पार्क में घेर लिया था और क्रांतिकारी आजाद ने कई अंग्रेज सिपाहियों को मारने के बाद स्वयं की कनपटी पर गोली मारकर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था । उसी प्रकार आज भी राष्ट्र विरोधी ताकतें हमारे बीच सक्रिय हैं । डॉ चंद्रा ने देश के युवाओं से महान क्रांतिकारी चन्द्र शेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने की अपील किया। आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने भी कहा कि आज के परिवेश में महान क्रांतिकारी चन्द्र शेखर आजाद के संपूर्ण जीवन यात्रा को लोगों को पढ़ना चाहिए और आत्मसात करके अपना राष्ट्र हित में अपना योगदान देना चाहिए । कार्यक्रम में मोर्चा के कमलेश त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, सतीश श्रीवास्तव, अर्जुन यादव, डॉ अफजाल अहमद खान, शिवम, मीडिया प्रभारी डी पी सिंह, जय प्रकाश हिन्दू, सजीव श्रीवास्तव, संजय कश्यप व लक्ष्मण जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ