Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एमएलके कॉलेज में अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में चल रहे संस्थापक सप्ताह के तीसरे दिन मंगलवार को अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
24 फरवरी को प्राचार्य  प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार महाविद्यालय मे चल रहे संस्थापक सप्ताह के अंतर्गत  अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन  अंग्रेजी विभाग सभागार  मे अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष  तथा अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता के  समन्वयक डाॅ रमेश कुमार शुक्ल  के संचालन मे किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय  प्रबंध समिति के सचिव कर्नल ( रिटायर्ड) एस के वार्ष्णेय थे । विशिष्ट  अतिथि  मुख्य नियंता प्रो वीणा सिंह, सांस्कृतिक  निदेशिका प्रो रेखा विश्वकर्मा तथा सुआकटा  के पूर्व अध्यक्ष प्रो   विमल प्रकाश वर्मा थे । प्रतियोगिता के प्रारंभ मे मुख्य  अतिथि महाविद्यालय  के सचिव कर्नल ( रिटायर्ड) एस के वारसनेय ने अपने संबोधन  मे कहा कि संस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं के आयोजन  से छात्र छात्राओ  के व्यक्तित्व का विकास होता है।उन्होने समन्वयक  डाॅ रमेश कुमार शुक्ल  को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए  शुभकामनाएं दी । डाॅ रमेश शुक्ल ने अपने सम्बोधन मे महान अंग्रेजी निबंधकार तथा साहित्यकार    फ्रांसिस  बेकन के व्यक्तित्व  एवम कृतित्व  पर प्रकाश डाला । मुख्य  नियंता प्रो वीणा सिंह  ने कहा कि अंग्रेजी मे निबंध  लिखने की कला का विकास वर्तमान समय मे   विभिन्न  प्रकार की प्रतियोगिताओं मे छात्र छात्राओ के सफल होने की संभावना मे वृद्धि सहायक होता है । सांस्कृतिक  निदेशिका प्रो रेखा विश्वकर्मा ने छात्र छात्राओ  से कहा कि संस्थापक सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं मे अधिक से अधिक संख्या मे भाग लें । कार्यक्रम  मे डाॅ ए के दीक्षित, डाॅ  शिवानंद तिवारी, डाॅ अभय नाथ  ठाकुर, शिवम सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित  थे । कार्यक्रम  का समापन  राष्ट्रगान  से हुआ ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे