Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एकल गायन एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में चल रहे संस्थापक सप्ताह समारोह के अंतर्गत तीसरे दिन मंगलवार को एकल गायन व निबंध लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  गायन में जहां जट यमला पगला दीवाना ने धूम मचाई तो वहीं लंबी जुदाई गीत ने श्रोताओं पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।
24 फरवरी को महाविद्यालय प्राचार्य  प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन तथा लेफ्टिनेंट (डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान के संयोजकत्व में आयोजित एकल गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय, मुख्य नियंता प्रो0 वीणा सिंह व सांस्कृतिक निदेशक प्रो रेखा विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर के किया। सचिव कर्नल वार्ष्णेय ने कहा कि एकल गायन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में संगीत के प्रति प्रेम, आत्मविश्वास और मंचीय कौशल को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों को स्वर-परिवर्तन, सुर, लय और भावों पर नियंत्रण दिखाते हुए अपनी गायन प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर देती है। साथ ही, यह छात्रों के व्यक्तिगत विकास और भावनात्मक अभिव्यक्ति का एक मंच है। मुख्य नियंता प्रो0 वीणा सिंह ने सभी का स्वागत किया जबकि सांस्कृतिक निदेशक प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के संयोजक लेफ्टिनेंट (डॉ) चौहान ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियम से परिचित कराया। संचालन डॉ आनंद कुमार वाजपेयी ने किया। डॉ स्वदेश भट्ट ने स्कोरर की भूमिका निभाई। एकल गायन प्रतियोगिता दो चक्रों में आयोजित की गई थी। प्रथम चक्र सेल्फ चॉइस राउंड और दूसरा चिट राउंड था। प्रतियोगिता के निर्णायक हर्षित यादव, विशाल सिंह व सुजीत चौधरी ने स्वर स्केल व प्रस्तुति के आधार पर बीएड प्रथम वर्ष मोहम्मद लारेब  व एमएससी प्रथम वर्ष के सौम्य पाण्डेय को संयुक्त रूप से प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की  मानसी  चौहान को द्वितीय व एम एस सी द्वितीय वर्ष के सौरभ मिश्र को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना। इस अवसर पर प्रो0 श्रीप्रकाश मिश्र, प्रो0 तबस्सुम फरखी, प्रो0 विमल प्रकाश वर्मा, डॉ कृतिका तिवारी, डॉ ओ पी सिंह, डॉ पूजा मिश्रा, डॉ वंदना सिंह, डॉ अभयनाथ, डॉ के के सिंह, डॉ बी एल गुप्त, सीमा पाण्डेय, मणिका मिश्रा व श्रीनारायण सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। इसी क्रम में डॉ अवनीन्द्र दीक्षित के संयोजकत्व में संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।  " वेदानां महत्वं" विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में एम ए द्वितीय वर्ष नितिन त्रिपाठी व बीएड प्रथम वर्ष की शगुन को संयुक्त रूप से प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की पलक पाण्डेय को द्वितीय व बीए प्रथम की मनीषा को तृतीय स्थान के लिए चुना गया।  डॉ रमेश शुक्ल के संयोजकत्व में "द इम्पैक्ट ऑफ सोशल मीडिया ऑन अवर हेल्थ" विषय पर अंग्रेजी में निबंध प्रतियोगिता,डॉ तारिक कबीर के संयोजकत्व में "प्रेस की आज़ादी"विषय पर उर्दू में निबंध प्रतियोगिता तथा प्रो0 विमल प्रकाश वर्मा के संयोजकत्व में "लोकतंत्र, मतदाता एवं विशेष गहन पुनरीक्षण"विषय पर हिंदी में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे