Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एसएसबी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी द्वारा बुधवार को मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
25 फरवरी को एफ समवाय सीरिया नाका द्वारा अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत गणेश पुर पंचायत के इमलिया ग्राम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में वाहिनी की चिकित्साधिकारी डॉ. आर के थोड़े कमांडेंट (चिकित्सा) के  द्वारा ग्रामीणों का  स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान सामान्य बुखार, सर्दी-खांसी, रक्तचाप, त्वचा संबंधी समस्याएं, पोषण संबंधी कमी एवं मौसमी बीमारियों की पहचान कर आवश्यक परामर्श दिया गया। जरूरतमंद ग्रामीणों को निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया तथा गंभीर लक्षण पाए जाने पर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान में परामर्श लेने की सलाह भी दी गई। शिविर  में 45 महिला, 25 पुरुष एवं 6 बच्चों सहित कुल 76 ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें स्वच्छता, संतुलित आहार, टीकाकरण एवं  स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों द्वारा इस पहल की सराहना की गई तथा उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बल का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से बल द्वारा न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, बल्कि स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय, विश्वास एवं सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। वाहिनी द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे