Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एनएसएस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
24 फरवरी को एमएलके पीजी कालेज के झणडेवाला पार्क मे  प्राचार्य  प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय  के निर्देशानुसार  तथा राष्ट्रीय  सेवा योजना के सरोजनी नायडू ईकाई,  कल्पना चावला इकाई  तथा  डाॅ कलाम इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ रमेश कुमार शुक्ल, डाॅ अनामिका सिंह  तथा डाॅ जितेन्द्र  भट्ट के संयोजकत्व  मे सड़क सुरक्षा पर एक कार्यक्रम  का आयोजन  किया गया । कार्यक्रम  के मुख्य  अतिथि प्राचार्य  प्रो जनार्दन  प्रसाद पाण्डेय  थे । विशिष्ट अतिथि मुख्य  नियंता प्रो वीणा सिंह  तथा सांस्कृतिक  निदेशिका प्रो रेखा विश्वकर्मा थी । कार्यक्रम का प्रारंभ  वैदिक मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन , सरस्वती वंदना से हुआ।  सरस्वती वंदना काजल, करिश्मा तथा स्नेहा ने किया । वैदिक मंगलाचरण  अनिमेष, विजय, शिवा मिश्रा ने प्रस्तुत  किया । तत्पश्चात राष्ट्रीय  सेवा योजना के कार्यक्रम  पदाधिकारी डाॅ रमेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व  मे सडक सुरक्षा विषय  एक रैली निकाली गई ।  यह जागरूकता  रैली महाविद्यालय  के झण्डेवाला पार्क  से प्रारंभ होकर वीर विनय चौक , मेजर चौराहा, काली स्थान  होते हुए  वापस महाविद्यालय  तक आई । अपने सम्बोधन मे डाॅ रमेश कुमार शुक्ल  ने कहा कि सभी अभिभावक यह सुनिश्चित  करे कि  किसी भी स्थिति मे बिना लाइसेंस  के वाहन चलाने की अनुमति अपने बच्चों को न दे । डाॅ शुक्ल ने कहा कि ट्रैफिक के नियमो का पालन  अत्यंत आवश्यक है । डाॅ शुक्ल  ने कहा कि  ट्रैफिक के नियमो का पालन कर हम  सडक दुर्घटना को कम कर सकते हैं । प्राचार्य  ने अपने सम्बोधन  मे हैलमेट  के प्रयोग की अनिवार्यता पर बल दिया तथा इस सबंध मे अपने विचार रखे । आज के कार्यक्रम  मे सडक सुरक्षा से संबधित वाद विवाद प्रतियोगिता , निबंध  प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम  मे डाॅ ए के दीक्षित, डाॅ आशीष कुमार लाल, डाॅ  अभय नाथ ठाकुर, शिवानंद पाण्डेय व शिवम सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित  थे ।कार्यक्रम  का समापन  राष्ट्रगान के साथ किया गया । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे