Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) पर सुधारात्मक कार्यवाही को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए।
ब्लैक स्पॉट सुधार कार्यों की समीक्षा

बैठक के दौरान जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर किए जा रहे कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जहां भी सड़क संकेतक, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर, स्पीड ब्रेकर एवं रोड मार्किंग की आवश्यकता है, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान पर जोर

पूर्व में चलाए गए सड़क सुरक्षा अभियानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देशित किया कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट अभियान, ओवरलोडिंग एवं तेज गति के खिलाफ नियमित चेकिंग अभियान चलाए जाएं। स्कूल-कॉलेज स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, रैली एवं कार्यशालाएं आयोजित कर युवाओं को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया जाए।

विभागीय समन्वय से दुर्घटना रोकथाम

बैठक में परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि एंबुलेंस रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर बनाते हुए दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

हिट एंड रन मामलों में मुआवजा वितरण के निर्देश

डीएम ने विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित हिट एंड रन मामलों का त्वरित निस्तारण करने तथा पीड़ित परिवारों को शासन की व्यवस्था के अनुसार 02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता शीघ्र प्रदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिलना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी सहित अन्य स्टेक होल्डर विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे