अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी के एफ समवाय सीरिया नाका अंतर्गत बीओपी पटोलीनाका के गश्ति दल ने गणेश पुरवा पंचायत के वाइब्रेंट गांव गणेशपुर में सोमवार को लगी भीषण आग आग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पाने से गांव के अन्य घर जलने से बच गए ।
23 फरवरी को मध्याह्न एफ समवाय सीरिया नाका की बीओपी पटोली नाका के कार्य क्षेत्र में स्थित गणेशपुरवा पंचायत के वाइब्रेंट गांव गणेशपुर निवासी शिव कुमार एवं ब्रजमोहन के घरों में अचानक आग लग गई। एएसआई जीडी जुम्गी गेई के नेतृत्व में बीओपी पटोली नाका से निकली गश्ति दल को जैसे ही आग की सूचना प्राप्त हुई, पार्टी ने बिना किसी देरी के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया । इससे पहले कि आग पूरे गांव में फैल पाती, एसएसबी की गश्ति दल ने साहसिक प्रयासों से आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस आगजनी में राशन एवं अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है, किंतु किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सशस्त्र सीमा बल हमेशा सीमावर्ती क्षेत्रों की जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर रहता है। इस घटना में एसएसबी की त्वरित प्रतिक्रिया ने एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ