अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में आर्यवीर दल की टीम ने नव वर्ष उत्सव के आयोजक आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह को कार्यक्रम का निमंत्रण कैलेंडर भेंट करके प्रचार अभियान का शुभारंभ किया । सदर विधायक पलटू राम को निमंत्रण पत्र भेंट किया ।
कार्यक्रम संयोजक आर्य अशोक तिवारी ने 25 फरवरी को बताया कि सनातन नव वर्ष 1,96,08,53,127 व विक्रम संवत 2083 के स्वागत में ओम भवन बलरामपुर में राजेंद्र नाथ लहड़ी बलिदान दिवस 17 दिसंबर 2025 से लगातार यज्ञ चल रहा है । 10 मार्च से 17 मार्च 2026 तक विद्याश्री विद्यालय गुरुकुल श्रावस्ती में आर्यवीर वीरांगनाओं का प्रशिक्षण शिविर चलेगा, जिसमें शस्त्र और शास्त्र दोनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा । 17 मार्च को शाम 4:00 बजे से शिविर का दीक्षांत समारोह होगा । 18 मार्च को प्रातः काल 11:00 से सभी आर्य वीर वीरांगनाएं शौर्य प्रदर्शन करते हुए बलिदानी पार्क से तुलसी पार्क तक शोभा यात्रा निकालेंगे । शोभायात्रा के समापन पर शोभा यात्रा में भाग लेने वाले सभी लोगों के लिए सामूहिक सहभोज में भोजन (प्रसाद ) ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में जनपद के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाजसेवी भी भाग लेंगे । श्री तिवारी ने बताया कि एक सप्ताह शिविर के भोजन, जलपान तथा आवास की संपूर्ण व्यवस्था गुरुकुल की प्रबंधक श्रीदेवी ने लिया है । शोभा यात्रा के दिन भोजन तथा तीन होर्डिंग की व्यवस्था अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा किया जाएगा । इसके अतिरिक्त सदर विधायक पलटू राम ने एमएलके डिग्री कॉलेज के बगल महर्षि दयानंद स्मृति द्वार तथा 5 नव वर्ष उत्सव का होर्डिंग लगवाने का वचन दिया है । अन्य संपूर्ण व्यवस्थाएं आर्यवीर दल की टीम ने किया है । उन्होंने अपील किया कि यदि कोई आर्यवीर दल के कार्यक्रम के नाम पर दान मांगता है तो उसे कदापि न दे । कार्यक्रम में डी. पी. सिंह, ग्राम प्रधान समदा रामकृपाल शुक्ला, सोनू मिश्र, मनोज आर्य, राम मनि आर्य, सहज राम आर्य सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ