Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...महामाया राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक कीड़ा समारोह आयोजित

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद श्रावस्ती के महामाया राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ किया गया ।
25 फरवरी को महामाया राजकीय महाविद्यालय श्रावस्ती में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, देवीपाटन मण्डल, प्रोफेसर (डॉ.)अतुल शर्मा की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि विधायक, श्रावस्ती के प्रतिनिधि अवधेश कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व कार्यक्रम अध्यक्ष ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया । कार्यक्रम अध्यक्ष व मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्य डॉ धर्मेन्द्र गुप्त ने अंगवस्त्र व बैज लगाकर किया । महाविद्यालय की बालिकाओं ने गणेश वन्दना, सरस्वती वन्दना , स्वागत गीत व अन्य कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । मुख्य अतिथि ने पिछले वर्ष के चैम्पियन को मशाल देकर खेल की शुरुआत की व परेड की सलामी ली। अतिथियों के प्रति वाचिक स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ धर्मेन्द्र गुप्त ने किया।सर्वप्रथम 100 मीटर बालक व बालिका वर्ग की दौड़ संपन्न हुई जिसमें बालक वर्ग में मृकुण्ड देव प्रथम, अतुल कुमार मिश्र द्वितीय व अर्जुन पटेल को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में ऊषा शुक्ला प्रथम, लक्ष्मी शुक्ला द्वितीय व कविता शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी महोदय ने अपने संस्मरण साझा किए व ऊर्जा आदि को निरन्तर वर्धित करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बहुत से गणमान्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह, डॉ नरेश कुमार, डॉ हैदर अली, डॉ श्याम नारायण वर्मा, समाजसेवी प्रवीण बौद्ध, प्रधानाचार्य पवन बौद्ध, सिद्धनाथ जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, फारुख, एडवोकेट ओमप्रकाश द्विवेदी, लाल जी पाठक, संजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार पाठक, राजेश पाण्डेय, दिनेश पाठक, पुरातन छात्र मुशीर, शफीक, बसन्त व पुण्डरीक मौजूद रहे । अतिथियों का धन्यवाद व आभार, कार्यक्रम का बेहतर संयोजन करने वाले क्रीड़ा प्रभारी डॉ उपेन्द्र कुमार सोनी ने किया। कार्यक्रम का सर्वोत्तम संचालन डॉ आशुतोष मिश्र ने किया। खेल कराने का उत्तम दायित्व डॉ सत्य प्रकाश वर्मा ने किया।इस अवसर पर दीनानाथ, माधवराज, शर्मा, बुचनु, महेश आनन्द, अंजलि, सन्ध्या,क्षसाक्षी व शिवानी का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे