Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...अंग्रेजी विभाग द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में चल रहे संस्थापक सप्ताह के चौथे दिन बुधवार को अंग्रेजी विभाग द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया ।
 25 फरवरी को महाविद्यालय सभागार मे   प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार संस्थापक सप्ताह के अंतर्गत Artificial Intelligence is better than Human Creativity विषय पर अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम  के समन्वयक अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष  तथा राष्ट्रीय  सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ रमेश कुमार शुक्ल थे । कार्यक्रम  मे  महाविद्यालय  के विभिन्न  संकाय के  स्नातक तथा स्नातकोत्तर  के छात्र छात्राओ  ने भाग लिया । कार्यक्रम  के मुख्य  अतिथि महाविद्यालय  के प्रबंध  समीति के सचिव कर्नल ( रिटायर्ड) संजीव कुमार वार्ष्णेय थे । विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की मुख्य नियंता प्रो वीणा सिंह तथा सांस्कृतिक  निदेशिका प्रो रेखा विश्वकर्मा  थी । कार्यक्रम  का प्रारंभ  वैदिक मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन  तथा मां सरस्वती के चित्र  पर माल्यार्पण  से हुआ । अपने सम्बोधन  मे प्रबंध समिति के सचिव कर्नल ( रिटायर्ड) एस के वार्ष्णेय ने कहा कि अंग्रेजी मे वाद विवाद मे भाग लेने से छात्र छात्राओ  के अंग्रेजी बोलने की क्षमता का विकास होता है जो वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे रोजगार प्राप्ति के लिए  अत्यंत सहायक  सिद्ध होता है । उन्होने कहा कि महाविद्यालय  छात्र छात्राओ  के व्यक्तित्व के सर्वांगीण  विकास  के लिए  निरंतर  प्रयासरत  है । वाद वाद प्रतियोगिता के समन्वयक  डाॅ रमेश कुमार शुक्ल ने ग्रीस के महान वक्ता सुकरात के व्यक्तित्व  एवम कृतित्व  पर प्रकाश डाला । इससे पूर्व  डाॅ शुक्ल ने मुख्य  अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियो का स्वागत सभागार मे परंपरागत  ढंग से किया । मुख्य  नियंता प्रो वीणा सिंह  ने प्रसिद्ध  गणितज्ञ तथा आक्सफोर्ड  विश्विद्यालय  के गणित के पूर्व प्रोफेसर लुइस कैरोल  के  अद्भूत वाचन कला कै विषय मे संक्षेप  मे जानकारी दी तथा विश्व प्रसिद्ध  पुस्तक एलीस इन वनडरलैड  के विषय मे संक्षेप  मे जानकारी दी । सांस्कृतिक  निदेशिका प्रो रेखा  विश्वकर्मा  ने समन्वयक  डाॅ रमेश शुक्ल को कार्यक्रम  के सफल आयोजन के लिए  धन्यवाद दिया । वाद विवाद प्रतियोगिता मे प्रथम  स्थान दीप शिखा साहू एमए चतुर्थ  सेमेस्टर को मिला । दूसरा पुरस्कार   सुमैला कय्यूम बी ए चतुर्थ सेमेस्टर  को मिला । तीसरा पुरस्कार  निशा जयसवाल बी एस सी चतुर्थ सेमेस्टर  तथा काजल यादव बी एस सी चतुर्थ सेमेस्टर को संयुक्त रूप से दिया गया । प्रतियोगिता मे  मे  डाॅ  रमेश  शुक्ल, डाॅ बी एल गुप्ता, डाॅ ए के दीक्षित निर्णायक की भूमिका मे थे । कार्यक्रम  का संचालन डाॅ अभय नाथ ठाकुर ने किया । कार्यक्रम  मे डाॅ अनुज सिंह, डाॅ विनीत,  शिवम  सिंह, शालिनी सिंह व डाॅ पी एन पाठक उपस्थित  थे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे