अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर की आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा होली पर्व से पूर्व होली कमेटियों के पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों के साथ एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में व्यवस्था बैठक आयोजित की गई।
20 फरवरी को आयोजित बैठक में होली पर्व पर साफ -सफाई, पानी व पथ प्रकाश सहित अन्य व्यवस्था किए जाने हेतु सुझाव प्राप्त किए गए । नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि नगर के सभी होलिका स्थलों के आस-पास सफाई एवं चूने का छिड़काव कराया जायेगा । नगर के सभी होलिका स्थलों पर 10 कुंटल लकड़ी, अबीर गुलाल तथा मिठाई पालिका द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। नगर के मुख्य मार्गो तथा अन्य स्थानों पर पालिका में उपलब्ध संसाधनों से पथ प्रकाश व्यवस्था कराई जा रही है । विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर होली पर्व में मुख्य मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने होली पर्व के पूर्व आयोजित बैठक मे कहा कि होली प्यार आपसी सौहार्द बढ़ाने का त्यौहार है इस त्यौहार को हम लोग को मिल जुल कर शान्ति पूर्ण रूप से मनाएं यदि कोई व्यक्ति रंगों से परहेज करता है तो किसी को जबरदस्ती रंग ना लगाए कोई ऐसा कार्य किसी को नहीं करना चाहिए जिससे किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे नगर में हमेशा सभी पर्व सभी धर्म के लोग प्रेम मोहब्बत से मनाते हैं। बैठक में 4 फरवरी को होली पर झारखंडी मंदिर से चौक बाजार तक शोभायात्रा निकालने पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता होली महोत्सव समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने की तथा मुख्य अतिथि गेल्हापुर महंत बृजानंद महाराज रहे। बैठक के दौरान ईओ लाल चन्द्र मौर्या, संजय शर्मा, अजय मिश्रा, प्रीतपाल सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्ता, डॉ तुलसीश दुबे, डॉ देवेश श्रीवास्तव, बाबू मंगल प्रसाद, रघुनाथ अग्रवाल, अमर नाथ शुक्ला, अम्बरीष शुक्ला, जय प्रकाश, छोटू शुक्ला, सहित होली महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने होली कमेटी के पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने समस्त सभासदों द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला ने की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने होली को लेकर अपने अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर सभासद सुभाष पाठक, नंदलाल तिवारी, संदीप मिश्रा, मनोज साहू, सुशील साहू, आनंद किशोर गुप्ता चिंटू, मनोज यादव, राघवेंद्र कांन्त सिंह, सभासद प्रतिनिधि संजय मिश्रा, विनोद गिरि व नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मे टीआई राजेश पटेल, जेई अविनाश यादव, सफाई इंस्पेक्टर दिवाकर पटेल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ