अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से निकाली गई ज्योति कलश रथ यात्रा का मुख्यालय की सीमा में शुक्रवार को हरिहरगंज पहुंचने पर गायत्री परिजनों ने भव्य स्वागत किया ।
20 फरवरी को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से निकाली गई ज्योति कलश रथ यात्रा का मुख्यालय की सीमा में शुक्रवार को हरिहरगंज पहुंचने पर गायत्री परिजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से पूरे भारत वर्ष में निकली ज्योति कलश यात्रा जनपद में भ्रमण के आठवें दिन जनपद मुख्यालय की सीमा हरिहरगंज में पहुंची, जिसका गायत्री परिजनों द्वारा पुष्प अक्षत द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रथ यात्रा के टोली नायक शान्तिकुंज प्रतिनिधि गायत्री परिवार जनपद श्रावस्ती के जिला समन्वयक दधिबल सिंह जी का गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक सतीश चन्द्र मिश्रा व उप प्रबंध ट्रस्टी डॉ० के० के० राणा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
जिले के बलरामपुर ब्लॉक में ज्योति कलश यात्रा के पावन आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय और आलोकित हो उठा। श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत इस दिव्य यात्रा ने जनमानस के हृदय में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।हरिहरगंज के स्थानीय परिजन संतोष मिश्रा द्वारा आरती पूजन के पश्चात यात्रा पनहिया गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों द्वारा कलश का आरती पूजन किया गया। उसके बाद शांतिकुंज हरिद्वार के टोली नायक दधिबल सिंह द्वारा उद्बोधन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन, पारिवारिक सद्भाव एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का संदेश दिया। गायत्री परिवार के जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि इसके बाद कलश यात्रा अपने अगले गंतव्य के लिए सेखुइया कला चौराहा होते हुए खजुरिया, गौरा चौराहा, गोपालापुर, नसीबगंज, बिजुलीपुर मन्दिर सहित अन्य जगहों पर ग्रामीणों द्वारा आरती पूजन करते हुए व गायत्री परिवार का संदेश देते हुए सायं गायत्री शक्तिपीठ पहुंची, जहां भव्य दीपयज्ञ का आयोजन किया गया । यात्रा के दौरान गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक सतीश चन्द्र मिश्रा, उप प्रबंध ट्रस्टी डॉ० के० के० राणा, गायत्री परिवार जिला सह समन्वयक सीताराम वर्मा, वरिष्ठ परिजन के० बी० लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुमार श्रीवास्तव, लोकेश श्रीवास्तव, महिला मंडल की रानी मिश्रा व परिवाजक राजकरण सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ