Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...दो दिवसीय कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का समापन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग, कैरियर काउंसलिंग प्लेसमेंट सेल एवं इमार्टिकस लर्निंग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्रारंभ हुए दो दिवसीय कैरियर सेमिनार एवं प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को समारोह पूर्वक किया गया ।
20 फरवरी को एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग, कैरियर काउंसलिंग प्लेसमेंट सेल एवं इमार्टिकस लर्निंग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कैरियर सेमिनार एवं प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम का समापन किया गया। यह कार्यक्रम इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एवं रिटेल बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को लेकर आयोजित किया गया, इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सेमिनार में 75 छात्र-छात्राओं ने लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया इसमें से 43 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए । उतरन 43 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार के बाद 15 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न सेक्टर केलिए किया गया  । वह तीन छात्र-छात्राओं को प्रबंध सचिव रिटायर्ड कर्नल संजीव कुमार वर्ष्णेय तथा महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडे ने प्रमाण पत्र प्रदान किया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कौशल सिंह (Assistant Vice President) रहे, जिन्होंने निवेश बैंकिंग, बीएफएसआई (BFSI) सेक्टर, फिनटेक तथा आईटी इंडस्ट्री में उभरते अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं का क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है और योग्य युवाओं के लिए इसमें व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं। सेमिनार में विद्यार्थियों को निवेश बैंकिंग ऑपरेशंस, केवाईसी एएमएल, रिस्क एवं कंप्लायंस, कैश इक्विटीज, डेरिवेटिव्स, एसेट मैनेजमेंट, फॉरेन एक्सचेंज तथा ट्रेड लाइफ साइकिल जैसे प्रमुख जॉब प्रोफाइल्स की जानकारी दी गई। साथ ही, जॉब-ओरिएंटेड प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं 100% जॉब एश्योरेंस मॉडल के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार कौशल विकास, इंडस्ट्री-विशिष्ट ट्रेनिंग, मॉक इंटरव्यू और रियल-वर्क प्रोजेक्ट्स के माध्यम से वे अकादमिक जीवन से कॉर्पोरेट जगत में सफलतापूर्वक प्रवेश कर सकते हैं।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जे पी पांडेय ने बताया कि यह सेमिनार हमारे महाविद्यालय की उन छात्रों छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते है।महाविद्यालय में भविष्य में इस प्रकार कैरियर से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनेक छात्र- छात्राओं ने बैंकिंग सेवा में जाने  के लिए अपनी रुचि व्यक्त की तथा छात्राएं इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करके बहुत लाभान्वित हुईं। इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में वाणिज्य विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ एस के त्रिपाठी, डॉक्टर के के सिंह, डॉ पीके श्रीवास्तव, डॉ केपी मिश्रा व डॉ पी एन पाठक सहित करियर एवं काउंसलिंग सेल के कन्वीनर डॉक्टर ऋषि रंजन पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर श्री प्रकाश मिश्रा, करियर काउंसलिंग के सदस्य डॉक्टर बी एल गुप्ता, लेफ्टिनेंट डॉक्टर देवेंद्र कुमार चौहान, शिवानंद पांडे, सिद्धार्थ मोहंता सहित महाविद्यालय के शिक्षक तथा वाणिज्य विभाग के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे