Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...छात्रवृत्ति वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज सभागार में शनिवार को देश के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा संचालित जेनस इनीशिएटिव्स की ओर से छात्रवृत्ति वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडे, संयोजक अध्यक्ष डॉक्टर पंकज कुमार श्रीवास्तव तथा कार्यक्रम संयोजक वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया ।
27 फरवरी को छात्रवृत्ति वितरण एवं सम्मान समारोह में बोलते हुए जेनस इनीशिएटिव्स संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस दुनिया में जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है सफलता उसी का कदम चूमती है। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ का मानना है कि  मध्यम वर्गीय परिवार या गरीब परिवारों के लिए एक अच्छे स्कूल में पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो रही है । 
यह  छात्रवृत्ति उन जरूरतमंद बच्चों को दी जाती है जो पढ़ने में अच्छे एवं कमजोर वर्ग से आते हैं पैसों की कमी से प्रतिभावान छात्रों की पढ़ाई नहीं रुकेगी संस्था द्वारा 12 वीं पास छात्रों को 12000 रुपए सालाना स्कॉलरशिप दिया जाता है । इसी के अंतर्गत एम एल के महाविद्यालय बलरामपुर  में छात्रवृत्ति  8 छात्राओं को 12000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई । डॉ पंकज श्रीवास्तव ने कहा इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है कि वे अपने आगे की पढ़ाई और बेहतर ढंग से कर सके। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम  ने डॉ पंकज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी व्यवस्था में से स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा पर भी ऐसे गरीब बच्चों को सहयोग दे रहे हैं, जो सराहनीय कार्य है । सदर विधायक ने बच्चों से कहा कठोर परिश्रम एवं कड़ी मेहनत मनुष्य का असली धन होता है । बिना कठिन परिश्रम के सफलता पाना असंभव है। बच्चे इस स्कॉलरशिप के महत्व को समझें और अच्छी पढ़ाई कर उच्च पद पर अग्रसर हों और आगे चलकर वह भी ऐसे किसी की जरूरतमंद की हेल्प करें । वनस्पति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर राजीव रंजन ने कहा की इस दुनिया में जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है सफलता उसी का कदम चूमती है।
 एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो जेपी पांडेय ने कहा कि कठिन परिश्रम वह चाबी है, जो किस्मत का दरवाजा खोल देती है। सच्चे लगन, धैर्य और मेहनत के बल पर ही सफलता संभव है। 
इसके साथ-साथ यहां के सम्मानित होने वालों में रोटरी क्लब ग्रेटर एवं रोटरी क्लब बलरामपुर डॉ अब्दुल कय्यूम, आलोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ सतीश सिंह, डॉ प्रदीप दुबे, डॉ आई डी आर्य, राजेंद्र कृष्ण खुराना, अभय पाल रोटेरियन अभिषेक सिन्हा, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ एस सी शर्मा, संजय तिवारी, अविनाश त्रिपाठी, अवधेश अजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अंकिता त्रिपाठी, संदीप सक्सेना, अमित श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, भानु प्रकाश तिवारी, टी बी लाल, मोहित, आनंद मणि तिवारी, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ देवेश चंद्र श्रीवास्तव, अनूप सर्राफ, अमरजीत सिंह सहित अन्य कई सामाजिक संगठन एवं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया । इस छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ राकेश चंद्र श्रीवास्तव व आशीष श्रीवास्तव का अहम योगदान रहा । कार्यक्रम पर सफल संचालन लेफ्टिनेंट डॉक्टर देवेंद्र कुमार चौहान ने किया । स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रभात कुमार  ,स्नेहा गुप्ता ,प्रियांशी शुक्ला ,अर्चना वर्मा विनोद कुमार, शिव मिश्रा व काजल जैसवाल शामिल थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे