Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सेवा निवृत्ति प्रधानाचार्य को दी गई विदाई

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में बीएचकेएस बाल बाल भारती इंटर कॉलेज के प्रांगण मे मंगलवार को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र त्रिपाठी के सम्मान मे विदाई समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, प्रबंध समिति की उपस्थित मे किया गया। कार्यक्रम मे  प्रबंधक डा0देवेश चन्द्र श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष विश्व मोहन, उप सचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव, संजय शर्मा ने अंगवस्त्र,उपहार प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया। 
अपने संबोधन मे डा0देवेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने कालेज मे प्रारंभ काल से ही शिक्षक के रूप मे सेवाये दी एवं वर्ष 2008 से प्रधानाचार्य के पद को सुशोभित करके 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे है। वे एक सुयोग्य शिक्षक एवं प्रधानाचार्य रहे है। अपने संबोधन मे विश्व मोहन ने कहा कालेज के विकास मे त्रिपाठी जी का बहुमूल्य योगदान रहा है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि  रमेश चन्द्र त्रिपाठी एक कर्मठ एवं सरल व्यक्तित्व के धनी रहे है कालेज को उत्थान मे इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वक्ताओ मे संजय शर्मा, उषा श्रीवास्तव, आदित्य प्रसाद श्रीवास्तव, राम दुलारे यादव, आलोक कुमार श्रीवास्तव आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कालेज को गरिमा प्रदान कराने मे रमेश चन्द्र त्रिपाठी का मुख्य योगदान रहा है।आज उनके उत्कृष्ट योगदान के बाद सेवानिवृत्त होने पर हम सभी उनका ह्रदय से आभार व्यक्त करते है। कार्यवाहक प्रधानाचार्या अनीता चौहान ने त्रिपाठी जी को दीर्घकालीन सेवा कार्य के उपरान्त सेवानिवृत्त होने पर उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी। अपने संबोधन मे रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने कालेज के प्रबंधन, सारे शिक्षक, कर्मचारियो का आभार व्यक्त किया एवं निरंतर कालेज के विकास मे अपने योगदान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम मे सुभाष चंद्र मिश्र, डा0के0के0शुकला, मनीष कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, अफसर हुसैन, उमा पांडेय, मोनिका श्रीवास्तव, कुसुम शुक्ल, शमा श्रीवास्तव, अंशुल सिंह, नूतन श्रीवास्तव, डालमणि पाठक, अभिषेक मिश्र, राजेन्द्र श्रीवास्तव सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे