अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के सेंट जेवियर्स डिज़्नी वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ राजेश सिंह द्वारा मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में एक सकारात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
31 मार्च को आयोजित ग्रेजुएशन डे समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजेश सिंह को विद्यालय की सचिव सुजाता आनंद के द्वारा पुष्पगुच्छ और मोमेंटो भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। उनके साथ विद्यालय की निदेशिका इशिका, सचिव सुजाता आनंद, प्रधानाचार्य आसिम रूमी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों का विद्यालय की समन्वयक नीला घोष द्वारा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। ग्रेजुएशन डे के उपलक्ष्य में कक्षा यूकेजी के छात्रों को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विद्यालय की निदेशिका इशिका ने बच्चों के इस प्रयास की काफी सराहना की और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की एक खास झलक वह रोचक खेल रहा, जिसमें अभिभावकों को अपने बच्चों की आंखों को पहचानना था। इस गतिविधि ने सभी को खूब आनंदित किया और अभिभावक व बच्चों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत किया। विद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के बीच में मुख्य अतिथि डॉ राजेश सिंह, स्कूल की निदेशिका इशिका, प्रधानाचार्य आसिम रूमी द्वारा कक्षा 1 से कक्षा 6 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। अंत में, विद्यालय के प्रिंसिपल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस प्रकार सेंट ज़ेवियर डिज़्नी वर्ल्ड स्कूल का ग्रेजुएशन डे समारोह यादगार बन गया और सभी के दिलों में एक खूबसूरत छाप छोड़ गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ