Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का दूसरा स्थापना दिवस


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का द्वितीय स्थापना दिवस रविवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परिसर में स्थापना दिवस की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर निर्माणाधीन कुलपति आवास में शतचंडी महा पाठ और हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति के निर्माणाधीन आवास में मौली श्री पौधे का रोपण भी किया गया।
15 मार्च 2024 को योगी आदित्यनाथ ने कोयलरा ग्राम सभा में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है ।कुलपति प्रोफेसर रवि शंकर सिंह के निर्देशन में इस वर्ष स्थापना दिवस को “संस्थापक सप्ताह” के रूप में मनाया गया। इसके तहत 9 मार्च से 14 मार्च तक ऑनलाइन व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, वैज्ञानिक और पत्रकारिता जैसे विभिन्न विषयों पर देश के कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। यह व्याख्यानमाला विश्वविद्यालय की गुणवत्तापरक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्थापना दिवस पर आयोजित शतचंडी महा पाठ का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर रविशंकर ने ने अपनी पत्नी के साथ पूजा-पाठ करके किया । इस अवसर पर एलबीएस महाविद्यालय के आचार्य डॉ. डी.पी. सिंह, एमएलके पीजी कॉलेज के प्रोफेसर अरविंद द्विवेदी, प्रोफेसर पी.के. सिंह, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, विश्वविद्यालय निर्माण परियोजना के प्रबंधक बी.पी. सिंह सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य और आचार्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे