Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में किया गया उत्तर पुस्तिकाओं का प्रदर्शन

अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में रविवार को वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका प्रदर्शन किया गया । साथ ही 18 मार्च, 2026 को छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा का आयोजन की जानकारी दी गई ।
15 मार्च को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज में अभिभावकों एवं बच्चों को वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका दिखायी गयी। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 एमपी तिवारी, उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं नें आये हुए सभी अभिभावकों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया । प्रबन्ध निदेशक डा0 तिवारी ने बताया कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास का मूल आधार होती है और विद्यालय इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी क्रम में आज विद्यालय में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराना तथा विद्यार्थियों को अपनी त्रुटियों को समझने और सुधारने का अवसर देना है। अध्यापक अध्यापिकाओं ने सभी कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को जांच कर निर्धारित तिथि पर अभिभावकों और विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं । उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी की उत्तर पुस्तिका की विस्तारपूर्वक समीक्षा की । आयोजन में बड़ी संख्या में अभिभावकों का आगमन हुआ। उन्होंने अपने बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन किया और शिक्षकों से उनके प्रदर्शन के बारे में चर्चा की। यह एक पारदर्शी प्रक्रिया थी, जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों की कमजोरियों और उत्कृष्टताओं को जानने का अवसर मिला। उत्तर पुस्तिकाओं को देखने से विद्यार्थियों को अपनी गलतियों को पहचानने का अवसर मिला। शिक्षकों ने उन्हें सुधार के सुझाव दिये जिससे वे आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इससे न केवल उनकी शैक्षणिक समझ में वृद्वि हुयी, बल्कि उनकी उत्तर लेखन शैली और समय प्रबंधन कौशल भी बेहतर हुआ। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच एक मजबूत संवाद स्थापित करने का एक उत्कृष्ट प्रयास है। इससे विद्यार्थियों को अपने अध्ययन में सुधार करने और अपने प्रदर्शन को और भी अधिक निखारने की प्रेरणा मिली। ऐसे प्रयास शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाते है, जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएँ वार्षिक परीक्षा की कापी प्रदर्शन में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 एम0पी0 तिवारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सहायता देने के उद्देश्य से हर वर्ष छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा का आयोजन करता है। यह परीक्षा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जाती है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और अपने उज्जवल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2026-27 में छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 18 मार्च 2026 को आयोजित की जायेगी। यह छात्रवृत्ति योजना केवल बलरामपुर जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य जिलों के छात्रों के लिए भी खुली है, चाहे वे किसी भी बोर्ड सी0बी0एस0ई0, आई0सी0एस0सी0 या यू0पी0 बोर्ड आदि से संबंधित हो। इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्यूशन फीस में छूट दी जायेगी। यह छूट ् 80% से 85% अंक प्राप्त करने वालें विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 5% की छूट मिलेगी। 85% से 90% अंक प्राप्त करने वालें  विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 15% की छूट मिलेगी। 90% से 95% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 20%की छूट दी जाएगी। 95% से 99% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को  ट्यूशन फीस में 25% की छूट मिलेगी ।विद्यालय प्रशासन इस परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित करेगा ताकि सभी छात्रों को अपनी योग्यता साबित करने का समान अवसर मिल सके। छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उनकी आर्थिक चिंताओ को कम करना है। इस परीक्षा मे भाग लेकर विद्यार्थी न केवल छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते है, बल्कि अपनी शैक्षणिक क्षमता को भी परख सकते है। इसलिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए और अपनी तैयारी में जुट जाना चाहिए। पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, बलरामपुर की यह योजना निश्चित रूप से छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही प्रत्येक वर्ष हमारे विद्यालय में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है, जिसमें बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों का भी सम्मानित किया जाता है। यह योजना छात्रों की पढ़ाई का वित्तिय बोझ कम करती है और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देती है। हर योग्य  को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलना चाहिए। इस प्रकार यह छात्रवृत्ति योजना पूरे प्रदेश के छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक पहल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे