Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सेंट जेवियर्स स्कूल में इनफॉरमेशन प्रेक्टिस एवं कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट कंप्यूटर साइंस एवं इनफॉरमेशन प्रैक्टिस विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराया गया । परीक्षा के लिए पंजीकृत 16 परीक्षार्थियों में सभी 16 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए ।
प्रधानाचार्य आशिम रूमी ने बताया कि 25 मार्च को  सीबीएसई बोर्ड  इंटरमीडिएट कंप्यूटर साइंस एवं इनफॉरमेशन प्रैक्टिस विषय की परीक्षा सम्पन्न कराया गया । विद्यालय मे परीक्षार्थियों को प्रवेश से पूर्व तलाशी ली गई तथा बोर्ड द्वारा जारी किए गए नियमों के तहत परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया । उन्होंने बताया कि कंप्यूटर साइंस एवं इनफॉरमेशन प्रैक्टिस विषय के लिए पंजीकृत 16 परीक्षार्थियों में से  सभी 16 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए । कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं हुआ है । कंप्यूटर साइंस विषय के लिए पंजीकृत सभी 5 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि इनफॉरमेशन प्रेक्टिस विषय के लिए पंजीकृत सभी 11 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए । बच्चों ने सवेरे सबसे पहले अपना प्रवेश पत्र चेक कराया उसके बाद ईश्वर की वंदना करने के बाद ही प्रश्नपत्र को हल करना शुरू किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे