Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एसएसबी नवीं वाहिनी ने शीशम व सागौन की लकड़ी किया जब्त


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी के जवानों ने मंगलवार को अवैध रूप से काटी गई जंगली शीशम की लकड़ी बरामद किया ।

17 मार्च को गुप्त सूत्र द्वारा सूचना मिली कि 09 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी गंदेलानाका कार्यक्षेत्र में जंगली लकड़ी को काटकर छुपाया गया है । सूचना को सत्यापित किया गया, सही होने के उपरान्त अविलंब  इसकी जानकारी बनकटवा रेंज  प्रभारी तथा सीमा चौकी प्रभारी को दिया गया। दोनों टीमों द्वारा एक संयुक्त कार्रवाई किया गया।  संयुक्त टीम ग्राम बिनहौनी पहुंची जो कि अंतरराष्ट्रीय सीमा (614/63)से लगभग 13.5 KM भारत की तरफ है । वहां पहुंचने पर एक संदिग्ध घर में सर्च किया गया, जहां से टीम द्वारा 08 बोटा जंगली शीशम की लकड़ी को जब्त किया गया । साथ ही नजदीक के ही गांव हिंदुली कलां में और लकड़ी छिपाई होने की सूचना  मिलने पर संयुक्त टीम द्वारा ग्राम हिंदूलीकलां मे सर्च किया गया । सर्च के दौरान जंगली सागवान की 16 बोटा लकड़ी को जब्त किया गया । जब्ती के संबंध में  बनकटवा रेंज कार्यालय में वन संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे